Urfi Javed को किसने दिखाई औकात? पोस्ट शेयर कर बोलीं- 2-3 महीने बाद मेरे...

Urfi Javed: उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी बात से चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि अब फैशन दीवा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस चिंता में आ गए हैं। जी हां, अपने लेटेस्ट पोस्ट में उर्फी ने ऐसा ही कुछ लिखा है कि लोगों को उनकी चिंता सता रही है।

Urfi Javed

Urfi Javed

Urfi Javed: इन दिनों उर्फी जावेद चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि फैशन दीवा अक्सर ही लाइमलाइट का हिस्सा रहती हैं। उर्फी का चर्चा में आना अब आम बात हो गया है। उर्फी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसको देखकर फैशन दीवा के फैंस परेशान हो रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा है कि आज फिर औकात दिखा दी है। अब लोग ये सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा कौन है, जिसने उर्फी को फिर से औकात दिखाई, तो इसका जवाब खुद फैशन दीवा ने दिया है, लेकिन उर्फी के पोस्ट को देखकर यूजर्स परेशान हैं।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

दरअसल, उर्फी जावेद ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस पोस्ट में फैशन दीवा ने अपने चेहरे की फोटो शेयर की है। फोटो में उर्फी का चेहरा बहुत ज्यादा सूजा हुआ नजर आ रहा है। साथ ही उनकी आंखें भी सूजी हुई दिख रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा कि लेकिन आज फिर औकात दिखा दी एलर्जी ने।

विज्ञापन
Urfi Javed

Urfi Javed

उर्फी ने लिखा ये कैप्शन

बता दें कि इस पोस्ट को शेयर करते हुए उर्फी ने एक और स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उनका लेटेस्ट लुक नजर आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अब 2-3 महीने बाद हुआ जो मेरा चेहरा सूजा नहीं… हालांकि इसके अगले पोस्ट में उर्फी का दर्द साफ झलक रहा है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब उर्फी ने इस तरह अपने सूजे हुए चेहरे की फोटो शेयर की है।

विज्ञापन
Urfi Javed

Urfi Javed

पहले भी छलका था दर्द

जी हां, उर्फी अक्सर फैंस के साथ अपने इस दर्द को शेयर करती रहती हैं। बता दें कि इससे पहले उर्फी ने जो पोस्ट शेयर किया था, उसमें उन्होंने लिखा था कि कई महीनों से उनका फेस सूज रहा है और वो कुछ दिनों से नॉर्मल नहीं उठ पा रही हैं। हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि उन्हें इम्यूनोथेरेपी से कुछ आराम मिल रहा है। उर्फी ने बताया था कि उनकी आंखें हमेशा लाल और पानी से भरी रहती हैं।

विज्ञापन
Urfi Javed

Urfi Javed

बाद में डिलीट की पोस्ट

साथ ही उनके गाल भी हमेशा सूजे हुए रहते हैं। हालांकि उर्फी ने इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया था। वहीं, अब इस पर फिर से उर्फी का दर्द छलका है और अपने पोस्ट में उन्होंने ये कैप्शन में दिखाया भी है। अब फैंस उर्फी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि उर्फी को इस सबसे कब छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ