Urfi Javed Birthday: ओटीटी बिग बॉस (OTT Bigg Boss) से अपनी पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी फैशन सेंस और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, जिसको लेकर एक्ट्रेस काफी ट्रोल भी होती हैं। हालांकि, उर्फी को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वो हमेशा अपने ट्रोलर्स को करार जवाब भी देना जानती हैं। उर्फी जावेद (Urfi Aka Uorfi Javed) आज यानी 15 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। उर्फी का जन्म 15 अक्टूबर 1996 को उत्तरप्रदेश लखनऊ शहर में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के तौर पर की थी।
इसके बाद साल 2016 से उर्फी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की। उन्होंने एक टीवी शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और आज के समय में वो अपने फैंशन सेंस और खुद डिजाइन किए गए अतरंगी कपड़ों को लेकर पहचानी जाती हैं। आज के समय में उर्फी की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। उनको इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फैंस फॉलो करते हैं। साथ ही उर्फी अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताना पसंद करती हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के ये कंटेस्टेंट्स लगा चुके हैं कोर्ट के चक्कर, कई विवादों में आ चुका है नाम
“पिता के बिल्कुल भी करीब नहीं थी”
हालांकि, यहां तक का सफर उर्फी के लिए कुछ आसान नहीं रहा, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने खुद अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होने बताया था कि कैसे उनके पिता उनके और उनकी मां के साथ मारपीट किया करते थे। पांच बच्चों में उर्फी दूसरे नंबर की बच्ची थीं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने बताया था कि ‘मैं सेल्फ कॉन्फिडेंस से भरी बच्ची रही हूं, लेकिन मेरा कोई दोस्त नहीं था। मैं बचपन में बेहद कन्फ्यूज्ड रहा करती थी और मैं अपने पिता के बिल्कुल भी करीब नहीं थी’।
“पिता बेहोश होने तक पीटते थे”
अपने इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने बताया कि ‘वे हमें बहुत मारते थे। मेरी मां को भी मारते थे और गाली-गलौज तो रोज की बात हो गई। वो तब तक मारते थे जब तक हम बेहोश न हो जाए। इससे परेशान आकरप मैंने एक-दो बार सुसाइड की भी कोशिश की थी। उन्होंने आगे बताया कि ‘मैं मुश्किल से घर से निकली। मेरे पिता ने घर से निकलने नहीं देते थे, लेकिन मैं बचपन से बहुत टीवी देखती थी और मुझे शुरुआत से ही फैशन में दिलचस्पी रही है’।
इसलिए आज ऐसी हैं Urfi Javed
उर्फी ने आगे कहा कि ‘हालांकि, मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन मुझे पता था कि मुझे क्या पहनना है और मैं अलग दिखना चाहती थी, मैं सबसे अच्छी दिखना चाहती थी’। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी अतरंगी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
9 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines