हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Urfi Javed Apology: क्या वाकई उर्फी बदल देंगी अपना स्टाइल, क्या है माफीनामे का सच?, जानें

विज्ञापन
Urfi Javed Apology

Urfi Javed Apology: इंटरनेट सनसनी उर्फी जावेद ने अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए सभी से माफी मांगी है। उर्फी ने कहा है कि अब से आप बदली हुई उर्फी को देखेंगे।

‘बिग बॉस ओटीटी’ में अपनी उपस्थिति के लिए प्रसिद्ध और कपड़ों की अपनी पसंद के लिए बदनाम उर्फी की बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने उनके स्टाइल स्टेटमेंट के लिए प्रशंसा की थी।

अक्सर विवादों में रहती हैं उर्फी जावेद

हालांकि, अभिनेत्री अपने असामान्य फैशन सेंस के कारण अक्सर विवादों में रहती हैं। जैसे हाल ही में उन्हें ग्रीन प्रैक्टिस नेट से बने को-ऑर्ड सेट पहने देखा गया और इसके साथ ही उन्होंने बालों में गजरा भी पहना था। अगर एक समय वह सबका ध्यान खींचती हैं, तो कई लोग उनके बोल्ड अंदाज पर सवाल भी उठाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – NMACC का मुंबई में भव्य उद्घाटन, Video: मुकेश अंबानी बोले- ‘देश के लिए यह कला का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा’

उर्फी ने लोगों से मांगी माफी

इस बीच अब उर्फी ने उन सभी लोगों से माफी मांगते हुए, जिन्हें उसके पहनावे से समस्या है उनके लिए एक ट्विट किया है। जिसमें उर्फी ने लिखा है कि मैं जो पहनती हूं, उसे पहनकर सभी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगती हूं। अब से आप लोग एक बदली हुई उर्फी को देखेंगे, बदले हुए कपड़े, माफी।

यूजर्स दे रहे अपना रिएक्शन

जैसे ही उर्फी ने ये ट्विट किया तो लोगों ने इस पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि- पहले डीपी बदलो। एक अन्य ने लिखा कि- क्या..तुम ठीक तो हो? साथ ही एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया कि- क्यों? खैर, उर्फी आगे क्या करने की योजना बना रही है, यह जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़िए – Garmi Teaser Out: राजनीति, पावरप्ले और अपराध की दुनिया की ऐसी कहानी, जो अप्रैल में कराएगी ‘गर्मी’ का एक्सपीरियंस, टीजर रिलीज

इन टीवी शोज में नजर आई हैं उर्फी 

बता दें कि उर्फी हाल ही में ऋत्विक धंजानी के शो ‘डेटबाजी’ में नजर आई। उन्हें ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेपनाह’, ‘पंच बीट 2’, ‘चंद्र नंदिनी’, ‘सात फेरों की हेरा फेरी’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ सहित कई टीवी शो में भी देखा जा तुका है। साथ ही उन्होंने डेटिंग-आधारित रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला एक्स4’ में भी भाग लिया था।

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola