Twisha Sharma Death Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वालीं इंफ्लुएंसर और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले नया अपडेट सामने आया है. 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में ट्विशा फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं. इस खबर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भी हड़कंप मच गया. वहीं अब ट्विशा के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर मेंटल टॉर्चर करने और जबरन अबॉर्शन कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं और ट्विशा की मौत का जिम्मेदार भी ससुराल वालों को ही बताया है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
ट्विशा शर्मा के केस में नया मोड़
नोएडा की इंफ्लुएंसर और मॉडल ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के रहने वाले क्रिमिनल वकील समर्थ सिंह से हुई थी. वहीं अब 12 मई को ट्विशा अपने ससुराल में फांसी पर लटकी मिलीं. इसके बाद खबरें थीं कि ट्विशा 2 महीने की प्रेग्नेंट थीं, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि एक हफ्ते पहले प्रेग्नेंसी खत्म कराई गई थी. वहीं अब ट्विशा के परिवार ने ससुराल वालों पर जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें: एक फिल्म ने रातोंरात बदल दी थी बॉलीवुड की ‘स्वीटी’ की किस्मत, आज ‘ड्रीम गर्ल’ बन कर रहीं राज!
सुसराल पर लगे गंभीर आरोप
परिवार ने दावा किया है कि ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ ने ट्विशा को अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर किया. साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया है कि ससुराल वालों ने ट्विशा के चरित्र पर सवाल उठाए, जिससे ट्विशा को मेंटल टॉर्चर से गुजरना पड़ा. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ट्विशा की मौत के पहले उन्हें कई चोटें लगी थीं, जिससे हत्या की आशंका और बढ़ गई है.
पति की तलाश में पुलिस
परिवार का कहना है कि ट्विशा ने ससुराल वालों के तनाव में आकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया. परिवार ने ये भी आरोप लगाया कि ट्विशा की मेडिकल जांच निष्पक्ष होनी चाहिए. वहीं बता दें परिवार के आरोप के बाद ट्विशा के पति समर्थ की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, जबकि ट्विशा की सास गिरिबाला को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है.
यह भी पढ़ें: ‘तलाक होने तक एक्टिंग नहीं करूंगा…’, रवि मोहन ने रोते ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप; वीडियो वायरल
कौन थीं ट्विशा शर्मा?
ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं. साल 2012 में ट्विशा ‘मिस पुणे’ का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. वहीं मॉडल होने के साथ-साथ ट्विशा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी थीं. भोपाल में हुई समर्थ सिंह से शादी के बाद भी सोशल मीडिया पर ट्विशा काफी चर्चाओं में भी रह चुकी हैं. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्विशा कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकीं थीं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines