'तलाक होने तक एक्टिंग नहीं करूंगा…', रवि मोहन ने रोते ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप; वीडियो वायरल

Ravi Mohan: साउथ एक्टर रवि मोहन एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में एक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्नी से चल रहे तलाक विवाद पर बातचीत की और अपने ससुराल वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए. चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

ravi mohan announces break from movies

Ravi Mohan: साउथ एक्टर रवि मोहन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में एक्टर चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इमोशनल हो गए और रोते-रोते उन्होंने पत्नी से चल रहे तलाक के विवाद पर बात की. जयम रवि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही इमोशनल होकर एक बड़ा फैसला ले लिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा करते हुए रवि ने कहा कि जब तक उनका तलाक नहीं हो जाता वो फिल्मों में एक्टिंग नहीं करेंगे. सोशल मीडिया पर रवि मोहन का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

रवि मोहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनाई आपबीती

पिछले काफी दिनों से रवि मोहन की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है. मशहूर सिंगर और स्पिरिचुअल थेरेपिस्ट केनीशा फ्रांसिस के साथ उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. इस मुद्दे पर भी रवि मोहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातें कीं. इसके साथ ही एक्टर ने अपने ससुराल वालों पर भी उन्हें परेशान करने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे एक्टर के फैंस भी शॉक्ड हैं.

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से दूर होने का छलका दर्द

दरअसल केनीशा ने भी हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर रवि मोहन के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने का इशारा दिया था. साथ ही उन्होंने चेन्नई छोड़ने की भी बात की थी. अब रवि मोहन ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘आखिरकार आप लोगों ने मुझे केनीशा से अलग कर ही दिया. मैं उनकी बेहतर जिंदगी के लिए दुआ करूंगा.’ इसके बाद एक्टर ने इमोशनल होते हुए कहा कि इतने समय तक चुप रहना मेरी सबसे बड़ी गलती रही है. अब मैं और चुप नहीं रहुंगा. जब तक मुझे तलाक नहीं मिलेगा, तब तक मैं एक्टिंग नहीं करूंगा.

विज्ञापन

ससुराल वालों पर लगाए आरोप

एक्टर ने आगे कहा कि जिस दिन मुझे तलाक मिल जाएगा, मेरी जिंदगी एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी और मुझे साइबर बुलिंग से भी छुटकारा मिल जाएगा. इसके बाद मैं दोबारा कैमरे के सामने लौटकर आ जाऊंगा. एक्टर ने कहा कि मेरे ससुराल वाले मुझे गुलाम बनाकर रखते हैं और इसके सारे सबूत मेरे पास मौजूद हैं. लोग मेरी चुप्पी का गलत फायदा उठा रहे हैं. मुझे मेरे ही बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ