हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने उठाया बड़ा कदम, गौरव खन्ना को किया अनफॉलो; डिलीट कीं सारी फोटोज

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. पति गौरव खन्ना से तलाक की खबरों बीच अब आकांक्षा ने पति को सोशल मीडिया अकाउंट पर अनफॉलो कर दिया है.

विज्ञापन
आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो (PIC- akankshagkhanna/gauravkhannaofficial. Instagram)

TV एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और बिग बॉस फेम एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कपल के अलग होने की चर्चाएं भी काफी तेज हो गई है. कपल एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई है. पति संग तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा ने पति गौरव खन्ना को सोशल मीडिया अकाउंट पर अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने पति संग सभी तस्वीरों को इंस्टाग्राम से हटा दिया है.

आकांक्षा चमोला ने तलाक की खबरों के बीच ऐसा काम किया है, जिसके बाद वो एक बार फिर चर्चा में आ गई है. एक्ट्रेस के इस फैसले से फैंस भी काफी हैरान हो रहे हैं. बता दें कि आकांक्षा ने पति गौरव खन्ना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. दरअसल, उनकी फॉलोइंग लिस्ट में एक्टर गौरव खन्ना सर्च करने पर नजर नहीं आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद कपल को पसंद करने वाले और उनके फैंस काफी हैरान हो रहे है.

यह भी पढ़ें: हेमा से पहले इस लड़की पर आया था धर्मेंद्र का दिल, बंटवारे ने तोड़ दी मोहब्बत

विज्ञापन

आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो

इतना ही नहीं एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पति संग अपनी सारी तस्वीर से डिलीट कर दी है. आकांक्षा का यह कदम एक बार फिर चर्चा में आ गया है, वहीं दोनों के रिश्ते को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. लेकिन अभी तक गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं आत्महत्या कर रहा हूं…’ मराठी एक्टर की पोस्ट से मची खलबली, ढूंढने निकली पुलिस टीम

विज्ञापन

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कब की थी शादी?

आपको बता दें कि आकांक्षा चमोला हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ में नजर आई थी. उन्होंने इस शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे. शो में आकांक्षा ने बताया था कि वो और गौरव खन्ना पिछले 18 महीने से अलग रह रही है और कपल जल्द ही तलाक लेने वाला है. वहीं आकांक्षा के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया था. उनकी इन बातों पर किसी को भरोसा भी नहीं हो रहा था. बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी रचाई थी. दरअसल, दोनों की मुलाकात ऑडियंस के तौर पर हुई थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola