TV Actor Arrested: टीवी के मशहूर एक्टर रोहित चंदेल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्टर पर 16 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही एक्टर के खिलाफ बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला भी दर्ज हो गया है. इस खबर ने एक्टर के फैंस को भी शॉक्ड कर दिया है. हालांकि अभी तक एक्टर या उनकी टीम से इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है.
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
रिपोर्ट्स के अनुसार पॉक्सो के अलावा एक्टर पर और भी धाराएं लगी हैं. पंत नगर पुलिस ने एक्टर पर नाबालिग का पीछा करने और चोट पहुंचाने के लिए बीएनएस की धारा 78 और 115 (2) भी लगाई है. रोहित चंदेल को शुक्रवार को उसके दहिसर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया और विशेष पॉक्सो अदालत में पेश किया गया. इसके बाद एक्टर को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: कहां गायब हैं ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ? बचपन के दोस्त ने खोला गुमनामी का राज
नाबालिग को किया परेशान
दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग को अपने नंबर से कई बार कॉल किया. वहीं अपने नंबरों के साथ-साथ दूसरे नंबरों से भी नाबालिग को एक्टर ने फोन किया और उसे परेशान भी किया गया. वहीं आरोप तो ये भी है कि आरोपी ने नाबालिग का पीछे किया और उससे बहसबाजी भी की. इस दौरान नाबालिग के साथ मारपीट भी की गई. वहीं पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी और नाबालिग एक-दूसरे को जानते थे.
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 से बाहर होंगे ये 2 कंटेस्टेंट्स? डबल एविक्शन से बदलेगा इनमेट्स का पूरा गेम!
कौन हैं रोहित चंदेल?
बता दें रोहित चंदेल टीवी के फेमस शो ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजी राव का किरदार निभा चुके हैं. इसके साथ ही एक्टर ‘पंड्या स्टोर’, ‘तमन्ना’, ‘ये उन दिनों की बात है’, ‘शक्ति’ और ‘सैराब’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्टर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने लेटेस्ट शो ‘सैराब’ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते रहते हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines