Lock Upp 2 Double Eviction: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' चर्चाओं में बना हुआ है. शो में इस हफ्ते डबल एविक्शन होने वाला है. नॉमिनेटेड 5 कंटेस्टेंट्स में से कोई 2 कंटेस्टेंट्स आज यानी 11 जुलाई के एपिसोड में एविक्ट हो जाएंगे. वहीं शो से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं इस हफ्ते किन 2 कंटेस्टेंट्स का पत्ता कटने वाला है.
'लॉक अप 2' में होगा डबल एविक्शन

2 / 6
'लॉक अप 2' का नया प्रोमो मेकर्स ने जारी कर दिया है. इस प्रोमो में शो के जज फराह खान और रितेश देशमुख खुद घोषणा कर रहे हैं कि इस हफ्ते एक नहीं बल्कि 2 कंटेस्टेंट्स का सफर इस शो से खत्म होगा. इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स के होश उड़ जाते हैं.
इन कंटेस्टेंट्स का कटेगा पत्ता

3 / 6
दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते शो से सुनीता आहूजा और रियाज अली एलिमिनेट होने वाले हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसका ऐलान नहीं किया है. लेकिन शो से जुड़े सोर्स X पर लगातार अपडेट्स शेयर कर रहे हैं. एक पोस्ट में दावा किया गया है कि सुनीता आहूजा और रियाज अली इस हफ्ते शो से बाहर हो जाएंगे.
5 कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेट

4 / 6
वहीं इस हफ्ते 'लॉक अप 2' से एलिमिनेट होने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स एलिमिनेटेड हैं. इनमें सुनीता आहूजा, रियाज अली, श्रेया कालरा, वरुण यादव और राम कपूर शामिल हैं. इन पांचों कंटेस्टेंट्स में से सुनीता आहूजा और रियाज अली का गेम सबसे वीक है, तो इन दोनों के एविक्शन के चांस बहुत ज्यादा हैं.
सुनीता आहूजा को सर्पोट करने पहुंचे गोविंदा

5 / 6
बता दें सुनीता आहूजा शो के दूसरे काफी परेशान दिखाई दीं. उन्हें रोते हुए ये भी कहते हुए देखा गया कि वो शो से बाहर जाना चाहती हैं. वहीं लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि सुनीता आहूजा को चियर अप करने के लिए उनके पति और बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा को भी बुलाया गया. जहां गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता को सपोर्ट करते दिखाई दिए.
इस कंटेस्टेंट का गेम सबसे वीक

6 / 6
वहीं दूसरी ओर रियाज अली की बात करें तो शो के जज फराह खान और रितेश देशमुख रियाज को पहले ही हफ्ते से बोल रहे हैं कि वो शो में दिखाई नहीं दे रहे हैं. वहीं कंगना रनौत ने भी रियाज को कहा था कि उन्हें अपना गेम सुधारने की बहुत जरूरत है, क्योंकि शो में उनका गेम सबसे वीक लग रहा है.