Tusshar Kapoor Ayushmann Khurrana Threat Case: बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को मिली धमकी केस में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत एक्टर्स को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में सामने आया है कि ये आरोपी एक IT इंजीनियर है और इसका नाम वैभव मिश्रा है. वहीं ये आरोपी पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड सितारों को धमका रहा था. आयुष्मान खुराना को ऑडियो मैसेज भेजकर धमकी दी थी, तो वहीं हाल ही में तुषार कपूर को भी इसी आरोपी ने धमकी भरा कॉल किया था. अब ये आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
मुंबई पुलिस के मुताबिक इस आरोपी ने आयुष्मान खुराना के साथ-साथ और भी अन्य लोगों को धमकी भरे मैसेज भेजे थे. अब पुलिस आरोपी की पूछताछ कर रही है और धमकियां देने के पीछे के कारण का भी पता लगा रही है. साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले इस आरोपी ने किन-किन लोगों को धमकी दी है और रंगदारी मांगी है. वहीं जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी वैभव मिश्रा का लॉरेंस गैंग से कोई भी लेना-देना नहीं है.
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
58 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines