सस्पेंस, रोमांस और एक्शन का मिलेगा तगड़ा डोज, OTT पर इस हफ्ते देखें ये 7 फिल्में-सीरीज

ओटीटी पर इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं, जिसे आप देखने का प्लान बना सकते हैं. दर्शक भी ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का इंतजार करते हुए भी नजर आते है.चलिए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज के बारे में.

ott series and film
1 / 8

OTT पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक भी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आते हैं. आज हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज के बारे में बताएंगे. अगर आप भी ओटीटी पर नई फिल्में-सीरीज तलाश रहे हैं, तो इस हफ्ते  Netflix से लेकर ZEE5 पर 7 फिल्में-सीरीज रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

भूत बंगला

भूत बंगला2 / 8

लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का आता है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर 12 जून को स्ट्रीम की गई है. अगर आप हॉरर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट होने वाला है.

विज्ञापन

द पॉलीगैमिस्ट

द पॉलीगैमिस्ट3 / 8

दूसरे नंबर पर 'द पॉलीगैमिस्ट' (The Polygamist) सीरीज का आता है, जिसे आप Netflix पर देखने का प्लान बना सकते हैं. यह सीरीज 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है.

एवरी ईयर आफ्टर

एवरी ईयर आफ्टर 4 / 8

तीसरे स्थान पर 'एवरी ईयर आफ्टर' (Every Year After) सीरीज का नाम आता है. यह एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है, जिसे 10 जून 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है. इस सीरीज में आपको बचपन के दो प्रेमियों की कहानी देखने को मिलती है

विज्ञापन

शह सीजन 3

शह सीजन 35 / 8

चौथे नंबर पर 'शह सीजन 3' (Sshhh Season 3) का नाम है. यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसे बीते दिन यानी 12 जून को ओटीटी पर रिलीज किया गया है. आप इस सीरीज को अहा वीडियो (Aha Video) पर देख सकते हैं.

करुप्पु

करुप्पु6 / 8

पांचवें स्थान पर सूर्या (Suriya) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) का नाम आता है. यह मूवी हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई थी. हालांकि, अब यह मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है.

विज्ञापन

ड्रिडम

ड्रिडम7 / 8

छठे नंबर पर शेन निगम की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ड्रिडम' (Dridam) को सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. हालांकि, अब यह मूवी 12 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज कर दिया गया है. यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जो आपको अंत तक बोर नहीं होने देता है.

राख

राख8 / 8

लिस्ट में आखिरी नाम अली फजल और सोनाली बेंद्रे की सीरीज 'राख' (Raakh) का मौजूद है. यह सीरीज आप Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जा रही है. इस सीरीज को 8 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन