Lock Upp Season 2: फराह खान और रितेश देशमुख के शो में दिखेंगे शिवांगी जोशी, राम कपूर समेत कई बड़े सितारे, देखें लिस्ट

Lock Upp 2: फराह खान और रितेश देशमुख का रियलिटी शो लॉकअप 2 जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाला है. इस शो को लेकर मेकर्स ने भी सभी प्रकार की तैयारी कर ली है. हालांकि, अब शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू हो गई है, जिसमें सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स का नाम भी सामने आया है, जो इस शो का हिस्सा हो सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

lock upp 2
1 / 8

Lock Upp 2 Contestants List: फराह खान और रितेश देशमुख का रियलिटी शो लॉकअप 2 जल्द ही OTT पर धमाका करने वाला है. इस शो को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस शो के लिए मेकर्स ने सारी तैयारी कर ली है. बता दें कि लॉकअप का पहला सीजन कंगना रनौत ने होस्ट किया था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है. इस ओटीटी शो में आपको 14 कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं, जिसके लिए मेकर्स ने तलाश भी शुरू कर दी है. यह ओटीटी शो 6 हफ्तों का होने वाला है. इतनी ही नहीं सोशल मीडिया पर शो में शामिल होने वाले  कुछ सेलेब्स के नाम भी आना शुरू हो गए हैं.

विज्ञापन

सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा2 / 8

लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा का नाम आया है. सुनिता इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है. हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि वो लॉकअप में कैसा प्रदर्शन करेंगी.

विज्ञापन

राम कपूर

राम कपूर3 / 8

दूसरे नंबर पर टीवी के मशहूर अभिनेता राम कपूर का नाम शामिल है. राम कपूर ओटीटी के इस पॉपुलर शो लॉक अप में नजर आने वाले हैं. दरअसल, फराह खान और रितेश देशमुख ने शो के प्रोमो में अपने कंटेस्टेंट का हिंट दिया था.

उर्फी जावेद

उर्फी जावेद4 / 8

तीसरे नंबर पर सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद का नाम मौजूद है. लॉकअप 2  उर्फी जावेद नजर आने वाली है. उर्फी  अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों की डिजाईन के कारण सुर्खियों में बनी रहती है.

विज्ञापन

अर्चना गौतम

अर्चना गौतम5 / 8

चौथे नंबर पर बिग बॉस फेम अर्चना गौतम भी लॉकअप सीजन 2 का हिस्सा होने वाली है. इससे पहले अर्चान द 50 में भी नजर आई थी. दरअसल, अर्चना का मजाकिया अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है.

शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे6 / 8

पांचवें नंबर पर शिल्पा शिंदे का नाम आता है. बता दें कि  शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 का हिस्सा थी और इस सीजन को अपने नाम किया था. उन्होंने बिग बॉस 11 की ट्रॉफी जीती थी. अब देखना दिलचस्प होगा की क्या वो लॉकअप 2 में भी अपना जलवा बिखेर पाएंगी.

विज्ञापन

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी7 / 8

छठे नंबर पर टीवी की मशहूर अदाकारा शिवांगी जोशी का नाम आता है. शिवांगी लॉकअप के सीजन 2 में नजर आने वाली है. इतनी ही नहीं शिवांगी पहले कंटेस्टेंट हैं, जिनकी पुष्टी हो चुकी है.

उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया8 / 8

लिस्ट में आखिरी नाम उर्वशी ढोलकिया का नाम आता है. उर्वशी फराह खान और रितेश देशमुख के रिएलिटी शो लॉकअप 2 का हिस्सा होने वाली है. आपको बता दें कि इस शो में 14 कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं लेकिन अभी तक सिर्फ 7 लोगों का ही नाम सामने आया है.  आपको बता दें कि यह शो 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन