कन्नड़ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रॉन अप्स’ का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, यह फिल्म साल की शुरुआत में ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन खाड़ी देशों में चले युद्ध के कारण इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया था.
हालांकि, आज यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर आज यानी 8 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर में यश का अंदाज काफी खतरनाक लग रहा है, तो वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रही है. Toxic फिल्म का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है Prime Video की ये सीरीज, हर एपिसोड में छिपा है बड़ा रहस्य
कैसा है ‘टॉक्सिक’ फिल्म का ट्रेलर?
फिल्म का जब ट्रेलर शुरू होता है, तो एक बच्चे के खांसने की आवाज आती है, जिसके बाद फिल्म का ट्रेलर शुरू होता है. बच्चा केहता हुआ नजर आता है ‘सॉरी…,आपकी बात मानूंगा मैं गुस्सा मत करों आई प्रॉमिस.’ जिसके बाद यश का काफी खौफनाक लुक देखने को मिलता है. यह ट्रेलर आज यानी 8 अगस्त को शाम 7 बजे जारी किया गया है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर बेंगलुरु में एक इवेंट का आयोजन किया गया था. इस इवेंट में टॉक्सिक के सारे स्टार कास्ट मौजूद थे.
टॉक्सिक फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट 38 सेकंड का है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. वहीं अब दर्शक भी मूवी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: वीकेंड पर जरूर देखें 2 घंटे 28 मिनट की ये धांसू एक्शन फिल्म, एंडिंग देख उड़ जाएंगे होश
कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
टॉक्सिक के ट्रेलर में कियारा आडवाणी का लुक देख कर फैन भी सरप्राइज हो गए हैं. जब कियारा की एंट्री होती है, तो वो कहती है, ‘चेहरे पर नकाब डालकर अपने गम को छिपा सकते हो… लेकिन तकदीर में लिखी बर्बादी को नहीं…’ फिल्म में उनका किरदार काफी शानदार होने वाला है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देगा. वहीं नयनतारा ने भी का टॉक्सिक में काफी शानदार किरदार निभाया है. यह फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यश के साथ फिल्म Toxic में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
11 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
12 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines