सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है Prime Video की ये सीरीज, हर एपिसोड में छिपा है बड़ा रहस्य

OTT पर इन दिनों कई जोनर की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर काफी पसंद की जा रही है. आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

Isakapatnam series
1 / 5

आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई बेहतरीन सीरीज की खोज कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो महज 7 एपिसोड के साथ स्ट्रीम की गई है. इस वेब सीरीज में आपको भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज की कहानी आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है. चलिए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में.  

विज्ञापन

इसाकापट्नम सीरीज

इसाकापट्नम सीरीज2 / 5

हम जिस सिरीज का जिक्र कर रहे हैं, वो इन दिनों प्राइम वीडियो पर जमकर देखी जा रही है. इतना ही नहीं सीरीज को आईएमडीबी पर 8.2 की शानदार रेटिंग भी दी गई है. इस वेब सीरीज का नाम ‘इसाकापट्नम’ है, जो 2 जुलाई 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई थी.

विज्ञापन

इसाकापट्नम सीरीज की कहानी

इसाकापट्नम सीरीज की कहानी3 / 5

‘इसाकापट्नम’ सीरीज में समुथिरकानी, ऐश्वर्या राजेश, सुनील और नरेश अगस्त्य ने अहम किरदार निभाया है, जो पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर है. इस सीरीज का निर्देशन गैरी बीएच ने किया है. इस वेब सीरीज का की कहानी 1980-1990  के दशक पर आधारित है, जिसमें आपको सत्ता की भूख से लेकर पारिवारिक संघर्ष को दिखाया गया है.

इसाकापट्नम सीरीज कहां देखें?

इसाकापट्नम सीरीज कहां देखें?4 / 5

इस सीरीज में आपको एक ऐसा देखने को मिलता है, जो दूसरे शहर से आकर क्राइम की दुनिया का बेताज बादशाह बनना चाहता है और वो शख्स धीरे-धीरे पूरे इलाके का सबसे खतरनाक इंसान बन जाता है, जिससे पूरा इलाका खौफ खाता है. लेकिन सीरीज में उस वक्त ट्विस्ट आता है, जब उसकी बेटी ही उसके सामने खड़े होकर चुनौती देती है.

विज्ञापन

इसाकापट्नम सीरीज IMDb रेटिंग

इसाकापट्नम सीरीज IMDb रेटिंग5 / 5

‘इसाकापट्नम’ सीरीज की कहानी इतनी शानदार है कि आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे. इस सीरीज को आप पूरे परिवार के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने का प्लान बना सकते है. इस सीरीज को IMDb पर भी 8.2 की जबरदस्त रेटिंग मिली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन