आयुष्मान-सारा की 'Udta Teer' की नई रिलीज डेट आई सामने, नवरात्रि में होगी सिनेमाघरों में एंट्री

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म मच अवेटेड फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. यह एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

UDTA TEER

UDTA TEER. Image Credit-Social Media

एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) कि शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. पिछले कई दिनों से यह मूवी चर्चा में बनी हुई है. हालांकि, अब इस मूवी की नई रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि यह मूवी कब थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि एक बार फिर आयुष्मान (Ayushmann khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. इस मूवी पहले ये दोनों स्टार्स पति पत्नी और वो दो में एक साथ नजर आए थे. हालांकि, अब यह कलाकार नई फिल्म उड़ता तीर में नजर आने वाले हैं. दरअसल, इस मूवी की रिलीज डेट को लेकर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ था. हालांकि, अब इस मूवी की रिलीज डेट भी सामने आ गई है कि यह कब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. आयुष्मान और सारा की फिल्म ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में आने वाली है. दरअसल, हाल ही में मेकर्स ने खुलासा किया है कि फिल्म अक्टूबर के महीने में रिलीज होगी.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’

‘उड़ता तीर’ फिल्म नवरात्रि से ठीक दो दिन पहले यानी 9 अक्टूबर 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस मूवी की कहानी कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनर से भरी हुई है. इस मूवी को देखने के बाद आपको काफी हंसी आने वाली है. इस मूवी के साथ आयुष्मान खुराना एक बार फिर कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में की गई है. यह मूवी पहले सितंबर के महीने में रिलीज होने वाली थी.

विज्ञापन

हालांकि, अब मेकर्स में इस मूवी की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है. बता दें कि अक्टूबर के महीने में कोई भी बड़ी फिल्में थिएटर्स में रिलीज नहीं होने वाली है. यही कारण है कि मेकर्स ने इसे अक्टूबर में रिलीज करने का सोचा है. यह मूवी आपको काफी पसंद आने वाली है. इस मूवी का निर्देशन आकाश ए. कौशिक कर रहे हैं और फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ