भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे’ का तूफान जारी, तीसरे दिन 150 करोड़ पार पहुंची फिल्म
हॉलीवुड मशहूर एक्टर टॉम हैलेंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 1, 2026 23:49
Share :
Spider Man Brand New Day ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़
---विज्ञापन---
टॉम हैलेंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. इस मूवी को भारतीय ऑडियंस काफी ज्यादा पसंद कर रही है. फिल्म ने दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ को रिलीज हुए आज तीन दिन हो चुके हैं. ऐसे में दर्शक यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है.
‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 49.35 करोड़ का बिजनेस किया था. टॉम हैलेंड की फिल्म ने दो दिनों में 109.95 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया था. बता दें कि इस हॉलीवुड फिल्म को वीकेंड का शानदार फायदा मिला है. ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 66.75 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. फिल्म ने तीन दिनों में 176.70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
टॉम हैलेंड की फिल्म का आज भारत में 17,704 शोज लगाए गए थे. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 76.4 प्रतिशत दर्ज की गई है. इस मूवी में टॉम हॉलैंड, जेंडाया मार्क रफालो, जैकब बैटलन, सैडी सिंक और माइकल मांडो ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी को भारत में 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है, जैसे- हिंदी, इंग्लिश, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु. फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन इंग्लिश भाषा में 98.60 करोड़ छापे हैं, तो वहीं फिल्म ने हिंदी में 60.75 करोड़ कमाए हैं. कन्नड़ भाषा में 13 लाख और मलयालम में 22 लाख रुपये का कुल कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म ने तमिल भाषा में 9 करोड़ और तेलुगु में 8 करोड़ कमाए हैं.