हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

लाल निशान और छर्रों के जख्म, टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video; शर्टलेस फोटो को लेकर उठे थे सवाल

एक्टर टाइगर श्रॉफ 18 अक्टूबर की शाम एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी कार के पास गोलियां चलाई गईं. इस घटना में टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन कथित तौर पर बारूद और टूटे कांच के टुकड़ों के कारण उनके हाथ में चोटें आईं.

विज्ञापन
फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ की एक शर्टलेस फोटो भी वायरल हुई थी. (Photo: Insta/teamtigershroff)

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के 4 दिन बाद अब उनके शरीर पर चोट के निशान का वीडियो सामने आया है. मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल क्लब के बाहर 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर कुछ हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें उनके ड्राइवर को गोली लगी और खुद एक्टर भी बुरी तरह घायल हुए थे जिसका वीडियो अब उनकी टीम ने शेयर किया है. दरअसल, बीते दिनों टाइगर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमें उनकी बॉडी पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे थे. अब टाइगर श्रॉफ ने वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को चुप करा दिया है.

वीडियो में टाइगर के हाथ पर लाल निशान और चोट के छोटे-छोटे निशान दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान बारूद और टूटे हुए कांच के टुकड़ों की वजह से उनके हाथ में मामूली चोटें आई थीं. वीडियो सामने आने के बाद फैंस एक्टर टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा को लेकर राहत जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या’? मेडिकल एसोसिएशन ने अश्विनी वैष्णव से की ‘शिकायत’

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ के हाथ पर दिखे चोट के निशान

टाइगर श्रॉफ की टीम ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें एक्टर के हाथ पर लाल निशान और छोटे-छोटे जख्म नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ टीम ने कैप्शन में लिखा, ‘भगवान दयालु है.’ वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का तगड़ा रिएक्शन देखने को मिल रहा है. कई लोगों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया और एक्टर की सलामती की दुआ मांगी.

कैसे हुआ था टाइगर श्रॉफ पर हमला?

बताया जा रहा है कि एक्टर टाइगर श्रॉफ 18 अक्टूबर की शाम एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी कार के पास गोलियां चलाई गईं. इस घटना में टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन कथित तौर पर बारूद और टूटे कांच के टुकड़ों के कारण उनके हाथ में चोटें आईं. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी. इस घटनाक्रम में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Entertainment News: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया ‘डरावना’, जानें क्या बोले एक्टर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola