---विज्ञापन---

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ की गायिकी ने जीता फैंस का दिल, निक जोनस ने भी कमेंट कर की एक्टर की तारीफ

Tiger Shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) हमेशा ही अपनी एक्टिंग और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। टाइगर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करते रहते हैं। हाल ही में भी एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर छाया […]

---विज्ञापन---

Tiger Shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) हमेशा ही अपनी एक्टिंग और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। टाइगर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करते रहते हैं। हाल ही में भी एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

दरअसल, टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘मान मेरी जान आफ्टरलाइफ’ ट्रैक को गाते हुए नजर आ रहे है। एक्टर का ये वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है और फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

---विज्ञापन---
Tiger Shroff

Tiger Shroff

टाइगर ने शेयर किया वीडियो

टाइगर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि- ‘माई स्मॉल टेक ऑन द ‘आफ्टरलाइफ’।’ बता दें कि इस 10 सेकंड के वीडियो में टाइगर बेहद सादगी से इस गाने का गाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही एकटर ने इसे शेयर करते हुए अपने पोस्ट में किंग और निक जोनस को टैग किया है। वहीं, अब एक्टर के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और सभी इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

टाइगर के इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि- ‘बहुत उम्दा।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि- ओह माय गॉड! टाइगर आपने बहुत सुंदर गाया है।’ इसके साथ ही एक और अन्य यूजर ने लिखा है कि- ‘क्या खूब गाया है, वेलडन।’ साथ ही एक और यूजर लिखते हैं कि- ‘वाह छा गए आप।’ इस तरह के कमेंट्स टाइगर के वीडियो पर आ रहे हैं। साथ ही फैंस एक्टर की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

निक ने भी गाया था ये गाना

बता दें कि निक जोनस ने इस ट्रैक के लिए पहली बार हिंदी में गाया था। साथ ही उनके वीडियो को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं, निक ने टाइगर के वीडियो पर कमेंट भी किया है और लिखा है कि- ‘लव इट ब्रो।’ इसके साथ ही अन्य लोगों ने भी इस पर अपने रिएक्शन दिए हैं।

First published on: May 30, 2023 03:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola