Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से बॉलीवुड में हलचल मची हुई है. सेलेब्स इस केस पर बात कर अपने व्यूज शेयर कर रहे हैं. इसी बीच विद्युत जामवाल का भी बयान काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने इस घटना पर हैरानी जाहिर की और साथ ही विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर टाइगर श्रॉफ के फैंस पर सवाल उठाया है. एक्टर ने कहा कि इस घटना के दौरान वहां इतने लोग मौजूद थे, किसी ने उन हमलावरों को पकड़ा क्यों नहीं. विद्युत जामवाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसके साथ ही एक्टर ने मुंबई पुलिस को भी हिदायत देते हुए कहा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए.
एक्टर ने फैंस पर उठाए सवाल
विद्युत जामवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए इस घटना पर अफसोस जताया है. साथ ही उन्होंने घटना के दौरान मौजूद टाइगर श्रॉफ के फैंस पर भी सवाल उठाए हैं. एक्टर ने टाइगर श्रॉफ की हिम्मत की काफी तारीफ की है. साथ ही कहा कि उनके फैंस को भी उनकी मदद करनी चाहिए थी. खुद को टाइगर का फैन बताने वाले फैंस में से किसी ने भी हमलावरों को पकड़ने की कोशिश ही नहीं की. वहां इतने सारे लोग मौजूद थे, फिर भी किसी ने हमलावरों का पीछा तक नहीं किया.
यह भी पढ़ें: कौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी; बादशाह को भी दे चुका है धमकी
क्या बोले विद्युत जामवाल?
विद्युत ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हम जानते हैं कि हमारे देश में बहुत कुछ घट रहा है. कभी हम आवाज उठा सकते हैं और कभी नहीं. लेकिन हम अपने तरीके से आवाज उठाते हैं. लेकिन जब हम सड़क पर किसी को परेशान या प्रताड़ित होते देखते हैं, तो हम चुपचाप खड़े होकर क्यों देखते रहते हैं? हममें से कोई आगे क्यों नहीं आता, न केवल गवाह के रूप में, बल्कि एक इंसान के रूप में? हमें नायक बनने की जरूरत है.’ सोशल मीडिया पर विद्युत के फैंस उनके इस बयान की काफी तारीफ भी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स; बिना ID वाले ऐप से करते थे चैटिंग
टाइगर श्रॉफ की बाल-बाल बची जान
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना में एक्टर की बाल-बाल जान बची है. हमलावरों ने पहले एक्टर का 45 मिनट तक इंतजार किया और फिर उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में एक्टर का ड्राइवर घायल हो गया. वहीं गन पाउडर से एक्टर का हाथ भी झुलस गया. हालांकि हमलावरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और इस केस पर जांच चल रही है. वहीं जैकी श्रॉफ ने भी अपने बेटे का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि अब टाइगर ठीक हैं. वहीं एक्टर से मिलने और उनका हालचाल जानने कई सितारे उनके घर भी पहुंचे.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
2 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
6 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
6 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
6 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
8 hrs agoमुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
20 hrs agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines