Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर रविवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस घटना में एक्टर का ड्राइवर घायल हो गया. वहीं इस हादसे में टाइगर श्रॉफ का हाथ भी गन पाउडर से झुलस गया. इसके बाद भी एक्टर खुद गाड़ी चलाकर अपने घायल ड्राइवर को अस्पताल लेकर पहुंचे. वहीं टाइगर श्रॉफ की जान बाल-बाल बची. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है. हादसे की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस और टाइगर श्रॉफ की खास दोस्त दिशा पाटनी भी उनके घर आधी रात को पहुंची. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस गाड़ी में बैठे हुए टाइगर श्रॉफ के घर जा रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर अलग ही टेंशन दिखाई दे रही है.
दिशा के चेहरे पर दिखी टेंशन
बॉलीवुड में दिशा पाटनी की दोस्ती टाइगर श्रॉफ से बहुत गहरी है. दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े दिखाई देते हैं. वहीं देर रात को टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग के बाद एक्टर की फैमिली और उनके करीबी दोस्त चिंता में आ गए हैं. एक्टर के फ्रेंड्स उनके घर उनका हालचाल जानने के लिए जा रहे हैं. इसी दौरान दिशा पाटनी को भी एक्टर के घर जाते हुए देखा गया. दिशा पाटनी इस दौरान काफी परेशान नजर आईं और उनके बाल भी बिखरे दिखाई दिए. साफ पता चल रहा है कि दोस्त पर हुए हमले की खबर मिलते ही दिशा आनन-फानन में उनसे मिलने पहुंची हैं.
यह भी पढ़ें: मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे; बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
हादसे में घायल हुए 2 लोग
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में 2 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. एक तो एक्टर का ड्राइवर है, वहीं एक ऑटो ड्राइवर भी इस फायरिंग में घायल हो गया. ऑटो ड्राइवर के पेट में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें नानावटी अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं टाइगर श्रॉफ भी अपने घायल ड्राइवर को खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल लेकर पहुंचे. सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें टाइगर श्रॉफ गाड़ी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं इस हमले में आसपास की भीड़ भी चिंता में दिखाई दी.
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, हमले के बाद की वीडियो और तस्वीर वायरल, ड्राइवर घायल तो खुद संभाला स्टीयरिंग
टाइगर हाथ और सीने पर बंधी पट्टी
हमले के बाद एक्टर के कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं. इनमें वो अपने घर पर बैठे हुए हैं और उनके हाथ और सीने पर पट्टी बंधी है. एक्टर का हाथ गन पाउडर से झुलस गया. टाइगर श्रॉफ के साइड में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं एकनाथ शिंदे ने ये भी कहा है कि हमालवरों को बक्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने भी इस मामले में एक्शन लेते हुए 1 हमलावर को हिरासत में लिया है. वहीं बता दें टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines