बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक हमलावर को हिरासत में लिया है. वहीं हमले के बाद एक्टर की पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वे महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के साथ बैठे बात कर रहे हैं, जो उनका हाल-चाल जानने घर पहुंचे थे. एक्टर के सीने में और बाजू पर चोट लगी है, जहां पट्टियां नजर आईं. एक्टर के हाथ पर जलने के निशान भी हैं तो कहा जा रहा है कि टाइगर का हाथ गनपाउडर से झुलसा. टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने ली है और मुंबई पुलिस 12 टीमें गठित करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.
फुटबाल मैच खेलकर निकलते ही हमला हुआ
बता दें कि एक्टर टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी है, लेकिन उनके बाएं हाथ में कच्चा प्लास्टर लगा है और शरीर पर खरोंच के निशान भी हैं. बीती शाम करीब साढ़े 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर तब हमला हुआ, जब वे फुटबाल मैच खेलने के बाद निकल रहे थे. युवकों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं और बाइक पर सवार होकर भाग गए. फायरिंग होते ही मौके पर खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के एक के बाद का एक वीडियो भी सामने आया. जिसमें गोलियां चलने की आवाज सुनवाई दी ओर एक वीडियो में एक्टर खुद स्टीयरिंग संभालते नजर आए.
पुलिस ने घायल ड्राइवर के बयान दर्ज किए हैं
एक्टर टाइगर श्राॅफ का ड्राइवर और 2 अन्य लोग फायरिंग में घायल हुए हैं, इसलिए ड्राइवर के घायल होने पर एक्टर ने खुद अपनी गाड़ी ड्राइव की और उसके अस्पताल लेकर गए. मुंबई पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज किया, जिसने बताया कि कार पर 3 अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी. एक्टर ही उन्हें लेकर नानावटी अस्पताल पहुंचे और पुलिस को बुलाया. जुहू पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है और हमलावरों की तलाश के लिए 12 टीमें गठित की हैं. पुलिस ने मौके से खाली कारतूस भी बरामद किए हैं और CCTV फुटेज जब्त की हैं.
टाइगर श्रॉफ से मिलने घर पहुंचे एकनाथ शिंदे
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर मिलते ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बांद्रा में कार्टर रोड स्थित उनके घर जाकर मिले और उनका हाल-चाल जाना. उपमुख्यमंत्री ने टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि हमलावरों को जल्द पकड़ेंगे और उनके खिलाफ कड़े से कड़ा एक्शन लेंगे. मुंबई में किसी भी गैंग को फिर से माहौल खराब करने नहीं देंगे. वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी एक्टर से फोन पर बातचीत करके उनका हाल-चाल जाना और मुंबई पुलिस को हमलावरों को पकड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने टाइगर को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है.
एकनाथ शिंदे ने जैकी श्रॉफ से फोन पर की बात
डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ से भी बात की और उनके बेटे पर हमले की निंदा की. उन्होंने जैकी को बताया कि मुंबई पुलिस ने हमलावरों के पीछे 12 टीमें लगाई हैं. जो भी हमले के लिए जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. वे चिंता न करें, सरकार और पुलिस साथ खड़ी है. आम लोगों और फिल्मी सितारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस और सरकार की है. इस काम को करने में कोई लापरवाही न बरती गई है और न बरती जाएगी.