Kamal Haasan की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, Thug Life पर क्या है यूजर्स की राय?

पॉपुलर एक्टर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो बेहद कमाल का है। 

Thug Life

कमल हासन और तृषा कृष्णन की फिल्म का ट्रेलर रिलीज।

विज्ञापन

पॉपुलर एक्टर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो बेहद कमाल का है। कमल हासन की गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ट्रेलर को देखकर यूजर्स का क्या कहना है और ये ट्रेलर कैसा है? आइए जानते हैं इसके बारे में…

फिल्म के ट्रेलर में क्या? 

कमल हासन और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत कमल से ही होती है। फिल्म के ट्रेलर में कई सीन दिखाने के बाद बैकग्राउंड में साउंड आता है कि जान तुमने ही बचाई है मेरी, यमराज के चंगुल से छीन लाया है। अब उसने तेरे और मेरे नसीब को एक साथ लिख दिया है। अब से तुम और मैं दोनों एक, आखिर तक। मैं शेर हूं तो तू सवा शेर। बब्बर शेर… ठीक है मेरे बब्बर शेर। इसके आगे ट्रेलर में क्या है इसके लिए आप इसे देख सकते हैं।

Advertisment

कैसा है फिल्म का ट्रेलर और लोगों का क्या कहना?

कुल मिलाकर फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर बेहद शानदार है और इसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने इस ट्रेलर को देखने के बाद कहा कि बहुत ही बढिया ट्रेलर है। दूसरे यूजर ने कहा कि कमल हासन के फैंस के लिए बड़ी ट्रीट। तीसरे यूजर ने कहा कि रोंगटे खड़े हो गए। एक और यूजर ने कहा कि कमल की एक्टिंग को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस ट्रेलर को देखने के बाद किए हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

इसी के साथ अगर कमल की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के ट्रेलर से लग रहा है कि ये पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। हालांकि, ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा कि फिल्म रिलीज के बाद किस तरह से परफॉर्म करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ