मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) लड़कियों की धड़कनें बढ़ाए हुए हैं। आर्यन का क्रेज अब भारत के बाहर पाकिस्तान तक जा पहुंचा है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली (Sajal Aly crushing over Aryan Khan) का दिल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर आ गया है। सजल एली जल्द ही जेमिमा खान की फिल्म ‘व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, जिसमें भारतीय एक्ट्रेस शबाना आजमी भी हैं। बता दें, सजल 2017 की फिल्म ‘मॉम’ में श्रीदेवी के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।
अभी पढ़ें – सेंट लूसिया की हसीन वादियों का आनंद ले रही हैं Preity Zinta, पति संग हुईं रोमांटिक
सजल एली को है आर्यन खान पर क्रश
सजल एली (Sajal Aly) ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आर्यन खान की एक तस्वीर दिल वाली इमोजी के साथ ड्रॉप की। एक्ट्रेस ने आर्यन की तस्वीर के साथ बैकग्राउंड में SRK का गाना हवाएं भी जोड़ा। ऐसा लगता है कि सजल आर्यन को स्टॉल्क कर रही थीं, क्योंकि साझा की गई तस्वीर को खुद आर्यन ने साल 2017 में पोस्ट की थी। इस तस्वीर में आर्यन ने सफेद टी-शर्ट पहन रखी है, जिसके चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ रही है। इस तस्वीर को आर्यन ने कैप्शन दिया, “सूरज के साथ घूरने की प्रतियोगिता”।
अभी पढ़ें – Aryan Khan के फैन ने उन्हें एयरपोर्ट पर दिया लाल गुलाब, स्टारकिड के रिएक्शन ने जीत लिया दिल
कौन हैं सजल अली?
सजल सबसे लोकप्रिय पाकिस्तानी एक्ट्रेसेज में से एक है। उन्होंने कई मनोरम ड्रामा में भी काम किया है। गुल-ए-राना, याकीन का सफर, आंगन और ये दिल मेरा उनके कुछ सबसे लोकप्रिय नाटकों में से एक हैं। सजल ने पहले ‘ये दिल मेरा’ के अपने को-एक्टर अहद रजा मीर से शादी की थी। दोनों ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 2020 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। हालाँकि, उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी। उनके अलग होने की अफवाहें इस साल की शुरुआत में वायरल हुईं और बाद में उनके तलाक की पुष्टि एक पाकिस्तानी पत्रकार ने की।
सजल एली का वर्क फ्रंट
सजल अगली बार ‘व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?’ में नजर आएंगी। इसमें लिली जेम्स और शबाना आज़मी सहित अन्य सह-कलाकार भी होंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines