सेंट लूसिया की हसीन वादियों का आनंद ले रही हैं Preity Zinta, पति संग हुईं रोमांटिक

preity
विज्ञापन

मुंबई: एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों कैरेबियाई आइलैंड नेशन सेंट लूसिया में अपने पति जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इस वैकेशन के दौरान वो अपने फैंस को कई खूबसूरत झलक देती हुई नजर आ रही हैं। इस बीच उन्होंने एक और पोस्ट साझा किया है, जिसमें वो अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं।

प्रीति (Preity Zinta enjoying vacation with husband) ने इंस्टाग्राम पर अब एक और पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्हें जीन के साथ देखा जा सकता है। लेटेस्ट पोस्ट में प्रीति पहाड़ों से घिरे समंदर में यॉच पर बैठकर सीनिक व्यू का आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कैमरे को 360 डिग्री घुमाते हुए पूरे व्यू को कैप्चर करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने खुद की झलक भी कैमरे में दिखाई। प्रीति को खूबसूरत सनी डे के लिए फ्लोरल प्रिंट स्ट्रैपी टॉप और बेज कलर के शॉर्ट में देखा जा सकता है। माथे पर हैट और आंखों को धूप से बचाने के लिए चश्मे को कैरी किया।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘सेंट लूसिया में खुशनुमा पल (हार्ट इमोजी) क्या शानदार जगह है’। प्रीति को इससे पहले भी सेंट लूसिया वैकेशन से कुछ बेहतरीन तस्वीरें साझा करते हुए देखा गया। इनमें वो समंदर में अपने पति जीन गुडइनफ के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इन पिक्स को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘सन, सी यूं एंड मी’ साथ ही हार्ट इमोजी भी ड्रॉप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2018 में ‘भैयाजी सुपरहिट’ में देखा गया था। फिल्म में सनी देओल, अरशद वारसी, अमीषा पटेल और श्रेयस तलपड़े ने भी अभिनय किया था। प्रीति इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिक और दक्षिण-अफ्रीकी टी20 ग्लोबल लीग क्रिकेट टीम स्टेलनबोश किंग्स की मालिक हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ