Alia Bhatt On Her Hollywood Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज बी-टाउन टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के प्रमोशन में बिजी हैं। फैंस भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ वो अपनी हॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने अपने हॉलीवुड जर्नी को लेकर एक खुलासा किया और बताया कि उन्हें ये फिल्म कैसे मिली।
अभी पढ़ें – Janhvi Kapoor ने व्हाइट सेक्विन साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का, अदाओं से मदहोश हुए फैंस
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का डंका बजवाने के बाद एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में भी अपने कदम रख चुकी हैं। गैल गैडोट (Gal Gadot) स्टारर फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ (Heart Of Stone) से हॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहीं आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी के साथ ही इसकी शूटिंग पूरी कर भारत लौट आईं हैं।
फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने इस फिल्म से जुड़े कुछ खुलासे किए और बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट को उनकी टीम के साथ शेयर किया गया था और पूछा गया था कि अगर वो चाहें तो उनके साथ एक वर्चूअल मीट का आयोजन किया जा सकता है।
अपनी बात को जारी रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इस फिल्म को स्वीकार करने के पीछे एक बड़ी वजह फिल्म में गैल गैडोट का होना भी था। आलिया ने आगे जूम का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज हमें कहीं भी जाना नहीं पड़ता, हम घर बैठे वर्चुअल मीटिंग का आयोजन कर सकते हैं। आलिया और गैल गैडोट के अलावा ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में ’50 शेड्स ऑफ ग्रे’ स्टार जेमी डोर्नन (Jamie Dornan) भी नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – Malaika Arora और Sophie Choudry ने ‘गोरी है कलाइयां’ पर किया सुपरहॉट डांस, वीडियो वायरल
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो हबी रणबीर के साथ अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में व्यस्थ हैं। अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) द्वारा निर्देशित ये फिल्म 9 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ भी रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, मेकर्स के द्वारा अब तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
5 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
9 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
11 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
14 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
15 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
18 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
18 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
20 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
21 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines