मुंबई: मॉडल सोफी चौधरी और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Sophie Choudhary & Malaika Arora Viral Video) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ये दोनों हसीनाएं मिलकर अपने बेहतरीन डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। दरअसल, हाल ही में सोफी का एक नया म्यूजिक एलबम ‘गोरी है’ रिलीज़ हुआ है। इस गाने पर मलाइका और सोफी को मिलकर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है।

एक्ट्रेसेज ने इस क्लिप को अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है, जिसमें लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दो दिनों पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक दो मिलियन से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके है। ऐसे में सोफी चौधरी और मलाइका का वीडियो (Sophie Choudhary & Malaika Arora Dance Video) भी खूब तहलका मचा रहा है।

वीडियो में मलाइका सफेद क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम में नजर आ रही हैं। वहीं सोफी ऑरेंज कलर का ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप पहन रखा है, जिसमें वो काफी हॉट दिख रही हैं। दोनों एक्ट्रेसेज ने अपने हाथों में चूड़ियां भी सजाई हुई है। वीडिओ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिससे फैंस की भी नज़र नहीं हट रही।

क्लिप में एक्ट्रेसेज मिलकर गाने का हुक स्टेप करती नज़र आ रही हैं। फैंस भी इनकी अदाओं को देख दीवाने हुए जा रहे हैं। वीडियो पर मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने कमेंट किया है। आपको बतादें की सोफी का ये म्यूजिक वीडियो पुराना गाना ‘गोरी है कलाइयां’ का रीमेक वर्जन है।

गाने को जयाप्रदा और अमिताभ बच्चन पर सालों पहले फिल्माया गया था। सोफी अक्सर पुराने गानों का ही रीमिक्स करती हैं। जब उनसे एक इंटरव्यू में इस सिलसिले में बात की गई तो उन्होंने जवाब में कहा कि, पुराने गानों में काफी इमोशन होता है इसलिए वो पुराने गाने का रीमिक्स करती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ