Janhvi Kapoor ने व्हाइट सेक्विन साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का, अदाओं से मदहोश हुए फैंस

janhvi

Janhvi Kapoor Bold Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मौजूदा समय की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जो अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती देखी जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली जान्हवी कपूर इस बीच एक बार फिर अपने लुक्स को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बीती रात उन्हें डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की प्रीवेडिंग पार्टी में शामिल होने के लिए स्पॉट किया गया। इस दौरान वो सफेद रंग की सेक्विन साड़ी में नजर आईं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। जान्हवी जहां भी जाती हैं, सारी लाइमलाइट बटोर लेती हैं। ऐसे में इस बार भी जब उन्हें स्पॉट किया गया तो अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आईं। उनका स्पॉटेड वीडियो इंस्टा वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/ChwajqFKVnH/?utm_source=ig_web_copy_link

जान्हवी के लुक की बात करें तो, व्हाइट कलर की सेक्विन साड़ी को उन्होंने स्टालिश मैचिंग ब्रालेट के साथ कैरी किया। खुले बालों में उन्होंने वेव्स ऐड किया और लाइट मेकअप के साथ अपना लुक कम्पलीट किया। एक्ट्रेस इस दौरान काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, icy-spicy। एक्ट्रेस के इस बोल्ड लुक पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फोटोज पोस्ट करने के कुछ ही देर में कमेंट सेक्शन हार्ट वाले इमोजी से भर गया।

बता दें कि डिजाइनर कुणाल रावल की यह प्री-वेडिंग पार्टी सेलेब्स से सजी हुई थी। जाह्नवी कपूर के अलावा इस पार्टी में रकुल प्रीत, वरूण धवन, नताशा दलाल और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारें भी शामिल हुए। बात करें अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो, हाल ही में उन्हें सिद्धार्थ सेन गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में देखा गया। अब वो जल्द ही बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में भी दिखाई देंगी। जान्हवी के पिटारे में करण जौहर द्वारा निर्देशित ‘दोस्ताना 2’ भी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ