The Traitors Updates: अंशुला समेत 3 इनोसेंट और एक ट्रेटर आउट, एक नए धोखेबाज की एंट्री

फिल्ममेकर करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ इन दिनों जमकर लाइमलाइट में है। शो के नए एपिसोड भी रिलीज हो गए हैं और दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि शो में क्या चल रहा है और अब गेम से किसका पत्ता साफ हो गया है?

The Traitors

The Traitors के नए एपिसोड रिलीज। image credit- instagram

विज्ञापन

आज 26 जून को रात 8 बजे पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर और प्राइम वीडियो को शो ‘द ट्रेटर्स’ के नए एपिसोड रिलीज कर दिए हैं। करण का ये शो सुर्खियों में छाया हुआ है। शो को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और दर्शकों को ये बेहद पसंद भी आ रहा है। इस बीच अब शो से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि शो के लेटेस्ट अपडेट्स क्या-क्या है?

कौन हुआ आउट?

शो से सूफी का पत्ता साफ हो गया है और वो शो से बाहर हो गए हैं। दरअसल, एलनाज जब शो से आउट हुई थी, तो रात को पार्टी हुई थी, उसमें ट्रेटर को सीक्रेट टास्क मिला था लाइव मर्डर करने का और ट्रेटर पूरब ने सूफी की फोटो पूल में फेंकी थी। इसके अलावा अब शो के अंशुला भी गेम से बाहर हो गई हैं, उनके खिलाफ पांच वोट हैं।

Advertisment

दूसरे दिन का मिशन शुरू

उर्फी, अपूर्वा और हर्ष अनसेफ हो गए हैं और शो में अब इन तीनों में से एक का मर्डर होना तय है। अब देखने वाली बात होगी कि इन तीनों में से कौन बाहर होता है?

नए ट्रेटर का शक

शो में नए ट्रेटर की एंट्री हो चुकी है और अपूर्वा को शक है कि हर्ष ट्रेटर है। साथ ही सूफी को भी हर्ष पर ही शक है कि वो ट्रेटर है। हालांकि, अपूर्वा और जन्नत को अंशुला ट्रेटर लग रही हैं।

एपिसोड 8 में किसका मर्डर?

शो के एपिसोड 8 में ब्रेकफास्ट टेबल पर सब जाते हैं और मर्डर का इंतजार करते हैं कि किसका मर्डर हुआ है? लेकिन किसी का मर्डर ही नहीं हुआ।

विज्ञापन

ट्रेटर को ब्लैकमेल

शो में अब एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है। एक इनोसेंट को ट्रेटर अपूर्व को ब्लैकमेल करने का टास्क दिया गया है। हालांकि, हर्ष को ऑफर मिला है कि ट्रेटर बन जाओ नहीं, तो मर्डर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

एलनाज हुई शो से बाहर

करण जौहर के शो की दूसरी ट्रेटर का भी शो से पत्ता साफ हो गया है। एलनाज के खिलाफ पांच वोट पड़े हैं। उर्फी, हर्ष, जन्नत, जैस्मिन और अपूर्वा ने एलनाज के लिए वोट किया है।

सूफी ने पलटा गेम

सर्कल ऑफ शक से पहले उर्फी के पास पांच वोट हैं, लेकिन सूफी ने एलनाज का नाम लिखने से मना कर दिया है। सूफी का कहना है कि वो अपूर्वा का नाम लिखेंगे।

विज्ञापन

उर्फी ने किया खेला

शो में उर्फी का अपना अलग ही दिमाग चल रहा है और वो भी ट्रेटर की तलाश में हैं। ऐसे में अब उर्फी सबको एलनाज के लिए वोट करने के लिए मना रही है।

शक के घेरे में एलनाज

इस वक्त हर कोई शो में ट्रेटर को खोज रहा है। शो के सारे इनोसेंस का ध्यान सिर्फ इस चीज पर है कि ट्रेटर कौन हैं? इस बीच अब सुधांशु का शक पूरब पर गया है, तो अपूर्वा को एलनाज पर शक बढ़ रहा है।

विज्ञापन

अंशुला का बड़ा बयान

शो में हर कोई ट्रेटर को खोज रहा है। ऐसे में अब अंशुला कपूर का कहना है कि अगर एलनाज ट्रेटर निकली तो दुनिया से उनका भरोसा ही उठ जाएगा।

अलग-अलग अंदाजा

‘द ट्रेटर्स’ का गेम इस वक्त बेहद शानदार चल रहा है। इस गेम में हर कोई अपना-अपना दिमाग अपने तरीके से लगा रहा है। इस बीच अब जहां जन्नत को एलनाज ट्रेटर लग रही हैं, तो वहीं, जैस्मीन को उर्फी जावेद पर शक है।

विज्ञापन

नए एपिसोड में पहले जाह्नवी हुई बाहर

करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ के नए एपिसोड आ गए हैं। इस एपिसोड में सबसे पहले जाह्नवी को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जाह्नवी अब शो का हिस्सा नहीं रही हैं और उनका खेल खत्म हो गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ