The Traitors 2: करण जौहर का फेमस रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ अपने दूसरे सीजन के साथ प्राइम वीडियो पर वापस आ गया है. प्रीमियर पर ही मेकर्स ने शो के 3 एपिसोड्स रिलीज कर दिए हैं और शो में 4 कंटेस्टेंट्स एविक्ट भी हो गए हैं. शुरू होते ही शो में कंटेस्टेंट्स के बीच महा-मुकाबला देखने को मिल रहा है. ट्रेटर्स और इनोसेंट्स की इस जंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और ये ही वजह है कि ये शो रिलीज होते ही प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है. शो से कौन-कौन 4 कंटेस्टेंट्स एविक्ट हुए हैं चलिए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.
शो के 3 एपिसोड्स हुए रिलीज
प्राइम वीडियो के इस रियलिटी शो के पहले सीजन ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं अब दूसरे सीजन में कंटेस्टेंट्स का गेम पहले 3 एपिसोड्स में ही देखने को मिल गया है. शो में 21 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया और अब शो में सिर्फ 17 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं. 4 कंटेस्टेंट्स का शो से पत्ता कट चुका है और इन तीनों सितारों का शो जीतने का सपना भी टूट चुका है. सोशल मीडिया पर इन सितारों के फैंस काफी दुखी भी हैं.
यह भी पढ़ें: कम उम्र में प्यार के लिए परिवार से भिड़ी ये सिंगर, फिर 1 साल बाद ही टूटी शादी; पहचाना कौन?
शो शुरू होते ही एलिमिनेट हुआ ये कंटेस्टेंट
‘द ट्रेटर्स 2’ से जो पहला कंटेस्टेंट एलिमिनेट हुआ वो दलीप ताहिल हैं. दरअसल शो के प्रीमियर में कंटेस्टेंट्स को 2 रास्ते चुनने के लिए कहा गया. सभी कंटेस्टेंट्स ने जहां राइट वाला रास्ता चुना तो वहीं दलीप ताहिल, इक्का और प्रिश ने लेफ्ट वाला रास्ता चुना. इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स तो सेफ हो गए लेकिन ये तीनों कंटेस्टेंट्स खतरे में आ गए. वहीं एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को इन तीनों में से किन्हीं 2 को सुरक्षित करना था और कंटेस्टेंट्स ने इक्का और प्रिश को चुना, जिसके चलते दलीप ताहिल एलिमिनेट हो गए.
यह भी पढ़ें: ‘उदय-मजनू’ की जोड़ी की होगी वापसी! अनिल कपूर और नाना पाटेकर इस नई कॉमेडी फिल्म में होंगे शामिल?
ये 4 कंटेस्टेंट्स हुए शो से बाहर
वहीं शो के होस्ट करण जौहर ने क्रिस्टल डिसूजा, हरमन सिंघा और कुल्लू को ट्रेटर्स के रूप में चुना. इन तीनों ट्रेटर्स ने अपनी गैंग में एक और ट्रेटर्स को चुना जो शहनील गिल थीं. वहीं इन चारों ट्रेटर्स ने मिलकर करण सिंह मैजिक को एलिमिनेट कर दिया और वो शो से बाहर हो गए. वहीं इसके बाद इनोसेंट्स ने ट्रेटर्स चुनने की आड़ में मुनव्वर फारूकी को ट्रेटर्स समझते हुए उन्हें शो से एविक्ट कर दिया. 3 एलिमिनेशन होने के बाद इनोसेंट्स ने एक ट्रेटर का भी पत्ता साफ कर दिया है और वो हरमन सिंघा हैं. वहीं अब शो से दलीप ताहिल, करण सिंह मैजिक, मुनव्वर फारूकी और हरमन सिंघा बाहर हो गए हैं.
संबंधित खबरें
सलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
34 mins agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 hr agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 hr agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
19 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
22 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines