सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने की बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़!
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘व दन’ बीते दिन यानी 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है. आइए जानते ही मूवी के कलेक्शन के बारे में.
‘द वन’ ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन? (PIC-
Pen Movies, Youtube)
विज्ञापन
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द वन: फॉर्स ऑफ द फोरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 को रिलीज की गई है. इस मूवी को दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही दर्शकों को काफी पसंद बन गई है. सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है. इस मूवी ने पहले दिन काफी शानदार कलेक्शन किया है.
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फॉर्स ऑफ द फोरेस्ट’ को ऑडियंस का मिला-जुला साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है. आसान भाषा में कहे, तो इस मूवी ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई कर ली है. आइए जानते हैं कि सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने पहले दिन कितने की कमाई कर ली है.
‘द वन: फॉर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन?
25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फॉर्स ऑफ द फोरेस्ट’ को लोगों का मिला-जुला साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं मूवी के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो इस मूवी ने ग्रॉस कलेक्शन में 9.60 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि मूवी का कलेक्शन वीकेंड पर कैसा होने वाला है.
द वन के ऑक्युपेंसी की बात करें, तो मूवी के देश भर में 6,746 शोज लगे थे, जिनकी ऑक्यूपेंसी 26.0 प्रतिशत थी. इस मूवी में पहली बार बिहार का महापर्व छठ पूजा को बड़ी सादगी के साथ पेश किया गया है. दरअसल, यह मूवी बिहार के पटना के करीब मौजूद ‘वन देवी मंदिर’ पर बनाई गई है. यही कारण है कि मूवी में छठ पर्व को दिखाया गया है, ताकि ऑडियंस को मूवी के लिए आकर्षित कर सके.
द वन के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर श्वेता तिवारी और मनीष पॉल ने अहम किरदार में नजर आए हैं. इस मूवी की कहानी दर्शकों काफी पसंद आ रही है.