Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन फिल्म ‘द पैराडाइज’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर करोड़ों की कमाई कर ‘हनुमान अंश’ को भी झटका दे दिया है. ‘द पैराडाइज’ के रिलीज होने के बाद ‘हनुमान अंश’ की कमाई में भी गिरावट देखने को मिली है. 49वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाकी दिनों से कम कमाई की. चलिए आपको भी बताते हैं द पैराडाइज ने सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की और 49वें दिन ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन क्या रहा.
‘द पैराडाइज’ की ओपनिंग कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं इसकी ऑक्यूपेंसी 49.3% रही. ओपनिंग डे पर फिल्म के शोज 9,732 रहे. वहीं प्री-रिलीज में फिल्म ने 11.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. प्री-रिलीज और ओपनिंग डे के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने अब तक 46.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 54.90 करोड़ है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 74.90 करोड़ की कमाई कर ली है.
‘हनुमान अंश’ की कमाई पर पड़ा असर
वहीं दूसरी ओर ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 49 दिन हो गए हैं. 49वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 49वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.65 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.0% रही. वहीं फिल्म के शोज 6,729 रहे. ‘द पैराडाइज’ की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई पर असर देखने को मिला है. इससे साफ है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई में असर देखने को मिल सकता है. भारत में फिल्म ने अब तक 288.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 340.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 377.05 करोड़ की कमाई कर ली है.
‘द पैराडाइज’ की स्टारकास्ट
वहीं ‘द पैराडाइज’ में नानी फुल एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ फिल्म में और भी कई सितारे हैं जिन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. फिल्म में राघव जुयाल भी लीड रोल में हैं और राघव जुयाल का लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इन दोनों सितारों के साथ-साथ फिल्म में कायादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और मोहन बाबू भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं ऑडियंस इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू दे रही है.