The Paradise Box Office Collection Day 1: नानी की ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर खोला खाता, पहले दिन 30 करोड़ पार

साउथ स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ आज यानी 24 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई है. इस मूवी दर्शकों का भरपूर साथ मिल रहा है. आइए जानते है कि मूवी ने ओपनिंग डे पर कितने का कलेक्शन किया है.

The Paradise Box Office Collection

‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन? (PIC-District)

The Paradise Box Office Collection: साउथ एक्टर नानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘द पैराडाइज’ आज गुरुवार (24 सितंबर) को थिएटर्स में रिलीज की गई है. रिलीज से पहले ही इस मूवी को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ था. इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार शुरुआत मिली है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. नानी की इस मूवी का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है.

विज्ञापन

‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन?

24 सितंबर को रिलीज हुई राधव जुयाल और नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित हुई है. यह मूवी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. नानी की इस मूवी ने एडवांस बुकिंग में भी काफी शानदार कमाई की थी. वहीं फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क के अनुसार नानी स्टारर फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) ने पहले दिन 34.65 करोड़ का बिजनेस किया है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि नानी की इस मूवी को रिलीज होने से पहले इसका पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें मूवी ने 11.60 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया था. इस मूवी के पेड प्रीव्यू के देश भर में 900 शो रखे गए थे, तो वहीं इन शोज की 79.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई थी. इस मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 54.90 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है.

विज्ञापन

‘द पैराडाइज’ ने दुनियाभर में कितने का किया कलेक्शन?

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 46.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, तो वहीं मूवी ने वर्ल्डवाइड 74.90 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस मूवी की कहानी दर्शकों को अच्छी लग रही है. नानी की यह मूवी तीन भाषाओं में रिलीज की गई है. हिंदी, तमिल और तेलुगू. हालांकि, फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगू में किया है, जो 31.30 करोड़ है. वहीं फिल्म ने हिंदी में 2.25 करोड़ और तमिल में 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

‘द पैराडाइज’ स्टार कास्ट

वहीं ‘द पैराडाइज’ की कहानी की बात करें, तो इस फिल्म को 1980 के दशक के सिकंदराबाद पर बनाया गया है, जो एक ऐसे समुदाय की कहानी है, जिसे भेदभाव से लड़ना पड़ रहा है. इस मूवी की कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक काफी पसंद आने वाले ही. इस मूवी को सेंसर बोर्ड की ओर से  ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है. इस मूवी में नानी और राघव जुयाल के आलावा सोनाली कुलकर्णी और कायादु लोहार ने भी अहम किरदार निभाया है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ