हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

12वें दिन भी नहीं थमी The Odyssey की रफ्तार, जानें भारत में फिल्म ने कितना किया कलेक्शन

The Odyssey Box Office Collection Day 12: क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी ‘द ओडिसी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

The Odyssey Box Office Collection Day 12: हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भारत में भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड दिए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को भारत में भी मालामाल कर दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की है.

‘द ओडिसी’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 42.2% रही. फिल्म के शोज 12वें दिन 4,625 रहे. इस फिल्म को भारत में उतना ही पसंद किया जा रहा है, जितना दुनियाभर में किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग के खूब चर्चे हो रहे हैं. ये ही वजह है कि इस फिल्म ने भारत में करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Jana Nayagan Box Office Collection Day 6: विजय की ‘जन नायकन’ की कमाई पर लगा ब्रेक, छठे दिन हुआ सिर्फ इतना कलेक्शन

विज्ञापन

फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन

‘द ओडिसी’ ने भारत में अब तक 127.65 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 152.40 करोड़ रहा. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं ये फिल्म ऑडियंस के लिए भी आइकॉनिक बन गई है. हर किसी के बीच इस फिल्म का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. ये ही वजह है कि फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 7 फिल्में, इस मूवी के आगे ‘धुरंधर 2’ और ‘बाहुबली 2’ भी फेल

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग ने ऑडियंस को अपना दीवाना बना दिया है. फिल्म में मैट डेमन और ऐनी हैथवे लीड रोल में हैं. इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में चार्लीज थेरॉन, टॉम हॉलैंड, लुपिता न्योंगो और जॉन बर्न्थेल लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग ने इतनी कमाल की एक्टिंग की है कि हर जगह तारीफ ही तारीफ मिल रही है. अगर आप भी किसी अच्छी फिल्म की तलाश में हैं तो ये परफेक्ट चॉइस है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola