हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Christopher Nolan की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनर बनी The Odyssey, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

The Odyssey: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. ये फिल्म क्रिस्टोफर नोलन की अब तक की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनर बन गई है.

विज्ञापन
The Odyssey. image credit- social media

The Odyssey: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती और वो बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाका कर देती हैं. क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का भी इन दिनों ऐसा ही हाल है. जबसे ये फिल्म टिकट खिड़की पर आई है, तबसे ही फिल्म अपना भौकाल दिखा रही है. इसी के साथ ये फिल्म क्रिस्टोफर नोलन की अब तक की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनर बन गई है और इसने कई फिल्मों को पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…

फिल्म ‘द ओडिसी’ की कमाई

फिल्म ‘द ओडिसी’ की बात करें तो इसने बेहद शानदार शुरुआत की है. ‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म ने वीकएंड पर दुनियाभर में 264.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 2,212 करोड़ रुपये) की कमाई की है. इसमें 139.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और 124.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई घरेलू स्तर पर हुई है.

टोटल इंडिया नेट कलेक्शन

इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म अर्धशतक जड़ चुकी है. जी हां, इस फिल्म ने भारत में 17.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है. दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 21.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 61.77 करोड़ रुपये हो चुका है.

विज्ञापन

नोलन की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनर

गौरतलब है कि ये कमाई एक R-रेटेड फिल्म के लिए बेहद शानदार शुरुआत है, जो लगभग तीन घंटे लंबी है. इसी के साथ बता दें कि ये फिल्म किसी बड़ी फ्रैंचाइजी का हिस्सा भी नहीं है. फिल्म ‘द ओडिसी’ होमर की लगभग 3,000 साल पुरानी महाकाव्य कविता पर आधारित है और ये क्रिस्टोफर नोलन की अब तक की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनर बन गई है.

इन फिल्मों को किया पीछे

जी हां, इस फिल्म ने उनकी पिछली फिल्मों ‘द डार्क नाइट राइजेज’ (249 मिलियन अमेरिकी डॉलर) और ‘द डार्क नाइट’ (198 मिलियन अमेरिकी) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा ये फिल्म ‘द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी’ (372.5 मिलियन यूएसडी) और ‘टॉय स्टोरी 5’ (312 मिलियन यूएसडी) के बाद इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म की टोटल कमाई कहां जाकर रुकेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘अपनी ताकत का…’, CJP के प्रोटेस्ट पर कविता कौशिक की दिल्ली पुलिस से अपील; कही ये बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola