The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' को लेकर बढ़ा विवाद, फिल्म की कहानी को सच साबित करने वाले को मिलेगा नकद पुरस्कार
Edited By Nancy Tomar

The Kerala Story
Edited By Nancy Tomar

The Kerala Story
The Kerala Story: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 5 मई को आने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर हुए विवाद के बीच एक पार्टी की युवा शाखा और दो व्यक्तियों ने अलग-अलग उन लोगों के लिए नकद पुरस्कार देने का वादा किया, जो इसकी कहानी को सही साबित करेंगे और तथ्य पेश करेंगे।
इस फिल्म में दावा किया गया है कि लगभग 32,000 महिलाएं केरल से लापता हो गई हैं, जिन्हें ब्रेनवाश और धर्म परिवर्तित किए जाने के बाद विदेशों में चल रहे आतंकी मिशनों के लिए भेज दिया गया।
वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के दूसरे सबसे बड़े सदस्य, आईयूएमएल की युवा शाखा, मुस्लिम यूथ लीग के प्रमुख पी. के. फिरोज ने कहा कि अगर फिल्म बनाने वाले यह साबित कर दें कि कहानी वास्तव में सही है, तो वे उन्हें एक करोड़ रुपये देंगे।
दूसरी घोषणा एक ब्लॉगर के. नजीर हुसैन ने की है। उन्होंने कहा कि जो इस बात का सबूत पेश कर सकता है कि महिलाओं का धर्मातरण किया गया और उन्हें इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया, उसे वह 10 लाख रुपये देंगे।
वहीं, वकील और अभिनेता शुक्कुर ने भी फेसबुक पर लिखा था कि वह किसी को भी 11 लाख रुपये देंगे, जो केरल की उन महिलाओं का नाम बताएगा, जिनका धर्मातरण किया गया था और फिर इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गईं।
जैसे ही फिल्म का टीजर जारी किया गया, सत्तारूढ़ सीपीआई-एम के नेतृत्व वाले वामपंथी और यूडीएफ ने मांग की कि फिल्म को प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। केरल के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने कहा कि- अगर ‘द केरला स्टोरी’ दिखाई जाती है, तो लोगों को इसका बहिष्कार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि यह फिल्म सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित है। वहीं, इस फिल्म में योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी भी हैं और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: