The Kerala Story Box Office Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरला स्टोरी’ की धूम, फिल्म ने 18वें दिन किया इतना कलेक्शन
Edited By Nancy Tomar

The Kerala Story Box Office Collection Day 18
Edited By Nancy Tomar

The Kerala Story Box Office Collection Day 18
The Kerala Story Box Office Collection Day 18: अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक तरफ तो ये फिल्म विवादों से घिरी हुई है और दूसरी तरफ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है।
इस बीच अब फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज के 18वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने 18वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी रिलीज के 18वें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके बाद अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 204.47 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे सोमवार को 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जो बेहद शानदार हैं।
वहीं, अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने पहले दिन 8.03 करोड़, दूसरे दिन 11.22 करोड़, तीसरे दिन 16.4 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़, पांचवे दिन 11.14 करोड़, छठे दिन 12 करोड़ और 7वें दिन 12 करोड़, 8वें दिन 12.50 करोड़ और 9वें दिन 19.50 करोड़, 10वें दिन इस फिल्म ने 23 करोड़ और 11वें दिन 10 करोड़ और 12वें दिन 9.80 करोड़ और 13वें दिन 9 करोड़ 35 लाख रुपयों और 14 दिन फिल्म ने 6.50 करोड़, 15वें दिन 6 करोड़ और 16वें दिन 9 करोड़ और 17वें दिन 12 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है।
बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी लीड रोल में नजर आ रही है। अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी कहानी और सींस से काफी चर्चा बटोरी है। वहीं, फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर जहां फैंस खुश हैं तो वहीं कुछ लोगों के बीच नाराजगी है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी खासी कमाई कर रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: