---विज्ञापन---

The Kerala Story Box Office Collection Day 15: 200 करोड़ की ओर बढ़ रही फिल्म, 15वें दिन भी कर ली इतनी कमाई

The Kerala Story Box Office Collection Day 15: अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक तरफ तो ये फिल्म विवादों से घिरी हुई है और दूसरी तरफ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। इस बीच अब फिल्म द केरल […]

---विज्ञापन---

The Kerala Story Box Office Collection Day 15: अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

एक तरफ तो ये फिल्म विवादों से घिरी हुई है और दूसरी तरफ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। इस बीच अब फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज के 15वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

---विज्ञापन---

15वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदा शर्मा की फिल्म ने 15वें दिन यानी शुक्रवार को 6 करोड़ रुपए का कारोबार किया हैं। इसी के साथ अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन 177.72 करोड़ हो गया है।

200 करोड़ की ओर बढ़ रही ‘द केरला स्टोरी’

वहीं, फिल्म की कमाई धीरे-धीरे 200 करोड़ की ओर बढ़ रही हैं। वहीं, मेकर्स को उम्मीद है कि इस वीकेंड फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है। साथ ही अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती हैं।

---विज्ञापन---

फिल्म की 14 दिनों की कमाई

वहीं, अगर इस फिल्म के बीते 14 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने पहले दिन 8.03 करोड़, दूसरे दिन 11.22 करोड़, तीसरे दिन 16.4 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़, पांचवे दिन 11.14 करोड़, छठे दिन 12 करोड़ और 7वें दिन 12 करोड़, 8वें दिन 12.50 करोड़ और 9वें दिन 19.50 करोड़, 10वें दिन इस फिल्म ने 23 करोड़ और 11वें दिन 10 करोड़ और 12वें दिन 9.80 करोड़ और 13वें दिन 9 करोड़ 35 लाख रुपयों और 14 दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है।

सुदीप्तो सेन ने किया है फिल्म का निर्देशन 

बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी लीड रोल में नजर आ रही है। अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी कहानी और सींस से काफी चर्चा बटोरी है। वहीं, फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर जहां फैंस खुश हैं तो वहीं कुछ लोगों के बीच नाराजगी है।

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2023 11:29 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola