The Kerala Story BO Collection Day 13: 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही फिल्म, 13वें दिन भी कमाए इतने करोड़

The Kerala Story Box Office Collection Day 13

The Kerala Story Box Office Collection Day 13

The Kerala Story Box Office Collection Day 13: अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक तरफ तो ये फिल्म विवादों से घिरी हुई है और दूसरी तरफ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है।

विज्ञापन

इस बीच अब फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज के 13वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने 13वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

‘द केरला स्टोरी’ ने 13वें दिन किया इतना कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी रिलीज के 13वें दिन यानी बुधवार को 9 करोड़ 35 लाख का कलेक्शन किया। हालांकि ये आधिकारिक आंकड़े नहीं है, आधिकारिक आंकड़ो में थोड़ा बहुत फेर बदल हो सकता है। वहीं, अब अगर इस फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो ‘द केरला स्टोरी’ ने 165 करोड़ 94 लाख का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन

फिल्म की कमाई

वहीं, अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 8.03 करोड़, दूसरे दिन 11.22 करोड़, तीसरे दिन 16.4 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़, पांचवे दिन 11.14 करोड़, छठे दिन 12 करोड़ और 7वें दिन 12 करोड़, 8वें दिन 12.50 करोड़ और 9वें दिन 19.50 करोड़, 10वें दिन इस फिल्म ने 23 करोड़ और 11वें दिन 10 करोड़ और 12वें दिन 9.80 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है।

लीड रोल में हैं अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी

बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी लीड रोल में नजर आ रही है। अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी कहानी और सींस से काफी चर्चा बटोरी है। वहीं, फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर जहां फैंस खुश हैं तो वहीं कुछ लोगों के बीच नाराजगी है।

विज्ञापन

जल्द 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है फिल्म

तमाम विवादों से घिरी ‘द केरला स्टोरी’ को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। वहीं इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 9 दिन के भीतर ही 100 करोड़ का मैजिकल आंकड़ा भी पार कर लिया है। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 150 करोड़ के कल्ब में शामिल हो चुकी है और जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है उसे देखते हुए मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड तक 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ