The Kerala Story BO Day 11: बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म, 11वें दिन भी कर डाला इतना कलेक्शन
Edited By Nancy Tomar

The Kerala Story BO Day 11
Edited By Nancy Tomar

The Kerala Story BO Day 11
The Kerala Story BO Day 11: अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक तरफ तो ये फिल्म विवादों से घिरी हुई है और दूसरी तरफ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है।
इस बीच अब फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज के 11वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदा शर्मा स्टारर ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 10 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 146.74 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बहुत जल्द 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।
वहीं, अगर अदा शर्मा स्टारर ‘द केरला स्टोरी’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 8.03 करोड़, दूसरे दिन 11.22 करोड़, तीसरे दिन 16.4 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़, पांचवे दिन 11.14 करोड़, छठे दिन 12 करोड़ और 7वें दिन 12 करोड़, 8वें दिन 12.50 करोड़ और 9वें दिन 19.50 करोड़ और 10वें दिन इस फिल्म ने 23 करोड़ की कमाई की है।
बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी लीड रोल में नजर आ रही है। अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी कहानी और सींस से काफी चर्चा बटोरी है। वहीं, फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर जहां फैंस खुश हैं तो वहीं कुछ लोगों के बीच नाराजगी है।
तमाम विवादों से घिरी ‘द केरला स्टोरी’ को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। वहीं इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 9 दिन के भीतर ही 100 करोड़ का मैजिकल आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसी के साथ अब ये फिल्म साल 2023 की चौथी शतक लगाने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले पठान, तू झूठी मैं मक्कार और किसी का भाई किसी की जान 100 करोड़ के कल्ब में शामिल होने वाली फिल्में रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: