The Great Khali Video: WWE लीजेंड ‘द ग्रेट खली’ (The Great Khali) का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में खली, पैपराजी के सामने रोते नजर आ रहे हैं। क्लिप के सामने आते ही उनके फैंस दंग हैं और कमेंट कर चिंता जाहिर कर रहे हैं।
खली के वायरल वीडियो (Khali Viral Video) को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में WWE लीजेंड जिम से बाहर निकलते देखे जा रहे हैं। खली को बाहर निकलता देख पैपराजी उनकी एक झलक पाने के लिए दौड़े चले आते हैं। खली भी पैपराजी को अच्छे से ट्रीट करते हुए पोज देते हैं। हालांकि, तभी पैपराजी उनसे एक सवाल पूछ लेते हैं, जिसपर उनके आंसू छलक जाते हैं।
और पढ़िए –Brahmastra में नजर आएंगे शाहरुख खान! वीडियो में देखें झलक
बताते चलें कि, खली 27 अगस्त को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। इसी को लेकर पैप्स उनसे उनके बर्थडे का प्लान पूछते हैं। ये सुनते ही द ग्रेट खली भावुक हो जाते हैं और आगे बढ़कर अपने आंसू पोछते नजर आते हैं। खली का यही वीडियो इंटरनेट जगत में आग की तरह वायरल हो रहा है और वीडियो को देख लोग ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
खली की क्लिप पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा है,’और लोग कहते हैं कि मर्द नहीं रोते।’ दूसरे ने लिखा,’खली भाई बेहद स्वीट हैं उन्हें ऐसे देख दुख हुआ।’ वहीं, एक यूजर ने वीडियो पर चुटकी लेते हुए लिखा है,’लगता है खली भाई केक ऑर्डर करना भूल गए।’ बताते चलें कि खली का जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। WWE में सफल होने के बाद खली इस समय भारत में अपनी एकेडमी में नए रेसलर्स को रेसलिंग सिखा रहे हैं।
और पढ़िए –Jasmin Bhasin ने प्यार पर दे दिया ऐसा ज्ञान, दंग रह गए फैंस
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines