Shahrukh Khan Video: बॉलीवुड के रियल लाइफ कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी पहली रील लाइफ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, और फैंस का खूब अटैंशन ग्रैब कर रहा है। क्लिप में शाहरुख खान की शानदार झलक देखने को मिली है।

काफी दिनों से ये सवाल उठ रहा था कि क्या इस फिल्म में शाहरुख खान नजर आएंगे। वहीं, अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख खान (Shahrukh Khan Video) की झलक देखने को मिल रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जो कयास लगा रहे थे उन सभी सवालों पर विराम लग गया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/Sayem_Sam00/status/1557753324023463936

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान एक अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगे जो की काफी दिलचस्प होगा। इस वीडियो को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं और वो सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को देखने के लिए लगातार कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्टर ने किसी भी तरह का कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। इतना ही नहीं ये भी खबर है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आ सकती हैं। ब्रह्मास्त्र में पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ दिखेंगे। वहीं ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ