Jasmin Bhasin ने प्यार पर दे दिया ऐसा ज्ञान, दंग रह गए फैंस
Edited By Rupali Jaiswal

Edited By Rupali Jaiswal

Jasmin Bhasin Video: टेलीविजन एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस को जैस्मिन के प्रोफेशनल वर्क से लेकर उनकी पर्सनल जिंदगी और उनका अंदाज सबकुछ काफी पसंद है। साथ ही एक्ट्रेस भी समय-समय पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट अपडेट कर फैंस को विजुअल ट्रीट देखी जाती हैं। इसी कड़ी में जैस्मिन की लेटेस्ट रील (Jasmin Bhasin Reel) सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।
जैस्मिन भसीन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील (Jasmin Bhasin Video) पोस्ट की है। इस क्लिप में एक्ट्रेस, नियॉन ग्रीन कलर की ड्रेस और खुले बालों में हमेशा की तरह बेहद हसीन लग रही हैं। वहीं, इस वीडियो में दिए गए जैस्मिन के ज्ञान से फैंस का दिमाग चकरा गया है। एक्ट्रेस ने प्यार करने को लेकर बड़ी बात कह दी है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में भी ‘ज्ञान की बात’ लिखा है।
https://www.instagram.com/reel/ChGsk03h7Lh/
जैस्मिन का वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया वर्ल्ड में छाया हुआ है। इस रील को अबतक इंस्टाग्राम जगत में 1 लाख 27 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट करते देखे जा रहे हैं। वीडियो में जैस्मिन कह रही हैं,’प्यार तो सभी करते हैं मेरे दोस्त…तुम पढ़ाई करो काम आएगा।’
जैस्मिन की क्लिप पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’जैस्मिन हमारी ज्ञान की देवी।’ दूसरे ने लिखा,’लेकिन आपके लिए मेरा प्यार अनकंडिशनल है।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’जैस्मिन सिर्फ आप ही ऐसी रील्स को परफेक्ट बना सकती हैं।’ ऐसे ही बाकी यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देते हुए हार्ट और हंसने वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: