The Buckingham Murders X Review: जासूस बनीं करीना कपूर ने जीता दिल या किया निराश? पढ़ें रिव्यू

The Buckingham Murders X Review: करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ आज 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने के बाद ऑडियंस ने एक्स पर अपने रिव्यू शेयर किए हैं।

The Buckingham Murders X Review

The Buckingham Murders X Review.

The Buckingham Murders X Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है, जिसके ट्रेलर ने पहले ही फैंस का दिल जीत लिया था। मर्डर, सस्पेंस और जासूसी पर आधारित इस फिल्म में करीना कपूर एक ब्रिटिश-इंडियन जासूस का किरदार प्ले कर रही हैं। आज 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को देखने के बाद ऑडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने रिव्यू शेयर करने शुरू कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि दर्शकों को करीना कपूर की ये फिल्म कैसी लगी है?

विज्ञापन

क्रिटिक्स को कैसी लगी द बकिंघम मर्डर्स?

करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को लेकर अब तक जो रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं, उससे तो यही लग रहा है कि इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल कर ली है। वहीं क्रिटिक्स को भी करीना कपूर की फिल्म काफी पसंद आई है। क्रिटिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को स्ट्रॉन्ग इमोशनल और एक सिनेमैटिक पावरहाउस करार देते हुए फिल्म की तारीफ की है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कैसे मिल रहे रिव्यू?

फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद ऑडियंस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दे रही है। साथ ही करीना कपूर की परफॉर्मेंस को दिल जीतने वाला बता रही है। दर्शक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘द बकिंघम मर्डर्स ऐसी फिल्म है, जो विशिष्ट शैली की सीमाओं को पार करने का दम रखती है। करीना कपूर की एक्टिंग लाजवाब है और हंसल मेहता का निर्देशन बेहतरीन।’

विज्ञापन

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘द बकिंघम मर्डर्स बेहतरीन ड्रामा प्रेजेंट करती है। फिल्म आगे बढ़ते हुए कई सारी परतें खोलती है। करीना कपूर अपने किरदार में जंच रही हैं। फिल्म एक इमोशनल और डेप्थ एंगल को दिखाती है। रेखा भारद्वाज के गाने शानदार है।’ एक अन्य यूजर ने फिल्म को जबरदस्त बताते हुए इसकी तारीफ की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यहां देखें अन्य यूजर्स के रिएक्शन

विज्ञापन

विज्ञापन

गौरतलब है कि फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में करीना कपूर  ब्रिटिश-इंडियन जासूस जसमीत भामरा के किरदार में हैं। फिल्म की पूरी उन्हीं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। कहानी कुछ ऐसी है कि फिल्म में जसमीत ने हाल ही में अपने बच्चे को खो दिया है। इसके बाद उन्हें बकिंघम में एक 10 साल के बच्चे की हत्या की जांच सौंपी जाती है। अब जसमीत भामरा इस केस को सॉल्व कर पाती हैं या नहीं इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। बता दें कि फिल्म में करीना कपूर के अलावा रणवीर बरार, रक्कू नाहर, आशा टंडन और कपिल रेडकर समेत कई कलाकार अहम भूमिका में हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ