The Bads Of Bollywood Netflix: नेटफ्लिक्स पर इस वीकेंड आपको नई वेब सीरीज और नई फिल्मों का खजाना देखने को मिलने वाला है. जिन्हें देखकर आपका वीकेंड शानदार बन जाएगा. ये सीरीज और फिल्में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये बेस्ट हैं. इनमें आर्यन खान की लेटेस्ट सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से लेकर अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ तक शामिल है. चलिए जानते हैं लिस्ट में और कौन-कौन सी मूवीज और सीरीज का नाम शामिल है?
The Bads Of Bollywood
आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है. इस सीरीज में लक्ष्य, राघव जुयाल, बॉबी देओल, मनोज पाहवा, मोना सिंह और गौतमी कपूर लीड रोल में नजर आए हैं. इनके साथ ही सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक के बड़े सितारों ने कैमियो भी किया है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये बेस्ट चॉइस है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 25 मिनट की थ्रिलर मूवी देख ली तो भूल जाएंगे ‘महाराजा’, ट्विस्ट से भरपूर कहानी उड़ा देगी होश!
Saiyaara
अनीत पड्डा और अहान पांडे की ब्लॉकबस्टर मूवी को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. थिएटर्स में अपनी धमाकेदार कमाई से बड़ी-बड़ी फिल्मों के छक्के छुड़ाने वाली ये मूवी नेटफ्लिक्स पर भी ट्रेंड कर रही है. मूवी में आपको अनीत और अहान के साथ-साथ आलम अली, वरुण बडोला और राजेश कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं.
Inspector Zende
मनोज बाजपेयी की ये लेटेस्ट मूवी भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. मूवी में मनोज बाजपेयी के साथ-साथ गिरिजा ओक, जिम सर्भ और सचिन खेडेकर लीड रोल में हैं. चिन्मय मंडलेकर के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को आप अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर आराम से देख सकते हैं.
Wednesday
इस अमेरिकी सीरीज का दूसरा सीजन भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इसमें आपको सुपरनैचुरल कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंसफुल सीन्स भी देखने को मिलेंगे. जेना ओर्टेगा इस सीरीज में लीड रोल में नजर आ रही हैं. टिम बर्टन के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को आप ओटीटी पर वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: साउथ की बेस्ट थ्रिलर मूवी, जिसे बॉलीवुड ने भी किया कॉपी; हर मोड़ पर ट्वस्ट देख बन जाएगा वीकेंड
Maa
काजोल की हॉरर-थ्रिलर मूवी ‘मां’ भी इस लिस्ट में शामिल है. मूवी की कास्ट की बात करें तो काजोल के साथ-साथ इसमें रोनित रॉय, खेरिन शर्मा और इंद्रनील सेनगुप्ता लीड रोल में हैं. विशाल फुरिया के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. ये भी वीकेंड पर देखने के लिए बेस्ट चॉइस है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines