2 घंटे 25 मिनट की थ्रिलर मूवी देख ली तो भूल जाएंगे 'महाराजा', ट्विस्ट से भरपूर कहानी उड़ा देगी होश!

Netflix Thriller Movie: नेटफ्लिक्स पर छुपी एक थ्रिलर मूवी में आपको इतने ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे, जिनसे आपका वीकेंड मजेदार बन जाएगा. चलिए मूवी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

court state vs a nobody netflix court

नेटफ्लिक्स की इस थ्रिलर मूवी में मिलेंगे एक से बढ़कर एक ट्विस्ट

Netflix Thriller Movie: भारतीय सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं जो काफी हिट हुई हैं. इन मूवीज में कॉमेडी के अलावा सस्पेंस और थ्रिलर सीन्स कूट-कूटकर भरे हैं. वहीं आज हम एक ऐसी मूवी की बात कर रहे हैं जिसकी कहानी पहले तो आपको नॉर्मल लगेगी लेकिन मूवी की कहानी का एक ट्विस्ट आपका दिमाग घुमा देगा. इसमें ऐसे ट्विस्ट्स एंड टर्न्स हैं कि आप विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ को भी भूल जाएंगे. हम बात कर रहे हैं ‘कोर्ट: स्टेट वर्सेस ए नोबडी’ मूवी की. प्रियदर्शी पुलिकोंडा स्टारर इस मूवी को देखकर आप एक पल के लिए भी बोर नहीं होंगे। चलिए मूवी की कहानी के बारे में जानते हैं.

मूवी की कहानी

मूवी की कहानी की शुरुआत सूर्या तेजा से होती है. जिसका किरदार प्रियदर्शी पुलिकोंडा ने निभाया है. सूर्या एक नामी वकील मोहन राव की लॉ फर्म में जूनियर वकील के तौर पर काम करते हैं. हालांकि उनकी ख्वाहिश होती है कि उन्हें भी कोई एक बड़ा केस मिले जिससे वो भी मोहन राव की तरह ही नामी हो जाएं. इसी स्ट्रगल के बीच सूर्या की झोली में एक ऐसा केस आकर गिरता है जो काफी पेचीदा होता है.

हर मोड़ पर कहानी में ट्विस्ट

सूर्या के पास आए इस केस में 19 साल के लड़के चंद्रशेखर पर पोक्सो का केस लगा होता है. जिससे चंद्रशेखर जेल में बंद होता है. सूर्या से चंद्रशेखर के परिवार वाले चंद्रशेखर का केस लड़ने के लिए कहते हैं. इसके बाद पता चलता है कि चंद्रशेखर की गर्लफ्रेंड जबिली के परिवार वालों ने ही चंद्रशेखर पर पोक्सो का केस लगाया हुआ है. वहीं जबिली के घरवाले जबिली को खुद कोर्ट में नहीं आने देते और चंद्रशेखर का केस आगे बढ़ता ही रहता है. बेगुनाह होकर भी जेल में सजा काट रहे चंद्रशेखर के वकील सूर्या का एक ही मकसद होता है कि किसी भी तरीके से चंद्रशेखर को जेल से रिहा करवाया जाए. इस बीच आपको कई राज खुलते दिखते हैं. मूवी के क्लाइमेक्स में हैप्पी एंडिंग होती है या नहीं ये जानने के लिए आपको ‘कोर्ट: स्टेट वर्सेस ए नोबडी’ को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा.

मूवी में कौन-कौन?

मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें प्रियदर्शी पुलिकोंडा के साथ-साथ पी. साई कुमार, शिवाजी, रोहिणी और हर्षवर्धन लीड रोल में नजर आए हैं. राम जगदीश के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे, जो आपका दिमाग घुमा देंगे. सस्पेंस और थ्रिल के मामले में ये मूवी ‘महाराजा’ से भी आगे है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ