साउथ की बेस्ट थ्रिलर मूवी, जिसे बॉलीवुड ने भी किया कॉपी; हर मोड़ पर ट्वस्ट देख बन जाएगा वीकेंड

South Best Thriller Movie: साउथ की कई मूवीज ऐसी हैं जो बॉलीवुड में भी कॉपी की गई हैं. आज हम ऐसी ही एक मूवी की बात करने जा रहे हैं जो साउथ की बेस्ट थ्रिलर मूवी की लिस्ट में शामिल है.

kaithi south thriller movie bhola

प्राइम वीडियो पर देखें साउथ की बेस्ट थ्रिलर मूवी

South Best Thriller Movie: साउथ सिनेमा को आजकल ऑडियंस ज्यादा पसंद कर रही है. कई मूवीज ऐसी हैं जो मास्टरपीस साबित हुई हैं. वहीं इन मूवीज को बॉलीवुड ने भी कॉपी किया जो ऑडियंस को काफी पसंद भी आई. आज हम ऐसी ही एक मूवी की बात करने जा रहे हैं. जिसे साउथ की बेस्ट थ्रिलर मूवी में गिना जाता है. वहीं इस मूवी को बॉलीवुड में अजय देवगन ने भी कॉपी किया था. अब आप लोग भी जानने के लिए काफी एक्साइटेड होंगे कि आखिर इस मूवी का नाम क्या है. तो चलिए आपको बता ही देते हैं मूवी का नाम ‘कैथी’ है जिसे बॉलीवुड में ‘भोला’ के नाम से कॉपी किया गया था. आइए मूवी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

मूवी की कहानी

‘कैथी’ मूवी की कहानी की बात करें तो ये दिल्ली नाम के एक शख्स की कहानी है जो जेल में कई साल से सजा काट रहा होता है. वहीं एक दिन उसके अच्छे व्यवहार को देखते हुए उसकी सजा माफ कर दी जाती है और उसे जेल से रिहा कर दिया जाता है. जेल से बाहर आने के बाद उसे पता चलता है कि उसकी एक बेटी भी है. बेटी से मिलने के लिए जा ही रहा होता है कि रास्ते में पुलिस और ड्रग माफिया के बीच फंस जाता है। इसके बाद आपको कहानी में कई मोड़ देखने को मिलते हैं.

किस ओटीटी पर मौजूद?

पुलिस और ड्रग माफिया के गैंग के बीच दिल्ली बुरी तरह फंस जाता है. वहीं इस मूवी की कहानी एक ही रात पर आधारित है. इस रात में दिल्ली के साथ बहुत कुछ होता है. इस बीच आपको मूवी में ट्विस्ट एंड टर्न्स मोड़-मोड़ पर देखने को मिलेंगे. अब मूवी में दिल्ली अपनी बिछड़ी बेटी से मिल पाता है या नहीं ये जानने के लिए आप ‘कैथी’ मूवी को प्राइम वीडियो या जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

बॉलीवुड ने भी बनाया किया कॉपी

‘कैथी’ की कहानी इतनी दिलचस्प थी कि बॉलीवुड ने भी इस मूवी ‘भोला’ नाम से कॉपी किया. ‘भोला’ में लीड रोल में अजय देवगन नजर आए थे. वहीं ‘कैथी’ मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें कार्ति ने लीड रोल निभाया है. उनके साथ-साथ मूवी में नारायण और अर्जुन दास भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ