'मुझे मेरी नाक…', The 50 में चाहत पांडे से नाम जुड़ने पर रजत दलाल ने तोड़ी चुप्पी; कंटेस्टेंट्स को दिया जवाब

The 50: सोशल मीडिया पर रजत दलाल और चाहत पांडे का नाम तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों की डेटिंग की खबरें भी चर्चाओं में हैं. अब रजत दलाल ने The 50 में चाहत पांडे से नाम जुड़ने पर चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बताई है.

The 50 rajat dalal chahat pandey

The 50 में रजत दलाल ने चाहत पांडे को लेकर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

The 50: टीवी का रियलिटी शो ‘द 50’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो में से कुछ कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए हैं, वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स अभी भी अपने गेम को स्ट्रॉन्ग करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस इन कंटेस्टेंट्स को पसंद कर रहे हैं. वहीं इस शो में रजत दलाल और चाहत पांडे का नाम जुड़ रहा है. सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हाल ही में शो से टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चाहत पांडे एविक्ट हो गई हैं. साथ ही रजत दलाल ने भी चाहत पांडे से नाम जुड़ने पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए आपको भी बताते हैं रजत दलाल ने क्या कुछ कहा?

चाहत पांडे हुईं एविक्ट

The 50 में रजत दलाल और चाहत पांडे के बीच अच्छा बॉन्ड देखने को मिला. वहीं शो के कई सितारों ने भी दोनों के बीच डेटिंग की खबरों की बात कही. अब जब लेटेस्ट एपिसोड में चाहत पांडे गेम से बाहर हुईं तो निक्की तंबोली ने रजत को चिढ़ाते हुए कहा कि आपकी बंदी तो चली गई. निक्की की इस बात पर रजत दलाल ने चाहत पांडे के साथ अपने रिश्ता का खुलासा किया.

विज्ञापन

क्या बोले रजत दलाल?

रजत दलाल ने निक्की को जवाब देते हुए कहा, ‘सपना दीदी से पूछो, क्या मैं गैर-जाट में शादी कर सकता हूं? देखो, मैं एक सिंपल सी बात बोलता हूं. मैं सबकी इज्जत करता हूं, ना कोई बड़ा है और ना कोई छोटा है. पर मुझे मेरी नाक की ही जरूरत है.’ रजत दलाल ने अपने इस बयान से क्लियर कर दिया है कि उनके और चाहत के बीच कुछ नहीं है, सिर्फ ये सोशल मीडिया की महज अफवाहें ही हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस में भी जुड़ा था नाम

बता दें ये पहली बार नहीं हुआ है कि जब रजत दलाल का नाम चाहत पांडे से जुड़ा हो. इससे पहले ‘बिग बॉस 18’ में भी दोनों को साथ देखा गया था. इस शो में भी दोनों की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने पसंद किया था, जिसके बाद से दोनों की अफेयर की खबरें भी वायरल होने लगी थीं. हालांकि ‘बिग बॉस’ में रजत दलाल ने क्लियर किया था कि बाहर उनकी गर्लफ्रेंड हैं और वो उनसे बहुत प्यार भी करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ