Thama Teaser Out: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी ‘थामा’ का टीजर रिलीज हो चुका है। मूवी में लव स्टोरी के साथ-साथ हॉरर सीक्वेंस और फनी सीक्वेंस देखने को मिल रहे हैं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के एक डायलॉग ने आयुष्मान और रश्मिका से भी ज्यादा लाइमलाइट लूट ली। अब ऑडियंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है। चलिए आपको भी बताते हैं ये मूवी सिनेमाघरों में कब दस्तक देने जा रही है?
यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana ने बेटी संग जमकर किया डांस, बीवी ने Deepika और Hrithik से कर दी शिकायत
नवाजुद्दीन का वैंपायर लुक
1.49 मिनट के इस टीजर की शुरुआत आयुष्मान के डायलॉग ‘रह पाओगी मेरे बिना सौ साल तक’ से शुरू होती है। वहीं इसके बाद खून खराबे के साथ-साथ एक्शन, इमोशन्स और हॉरर के सीन्स देखने को मिलते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी मूवी में वैंपायर बने हैं और उनका लुक भी बेहद खतरनाक लग रहा है। इसके साथ मूवी में परेश रावल की भी झलक देखने को मिली।
कब रिलीज होगी मूवी?
वहीं बता दें ये मूवी इस साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मूवी को स्त्री, भेड़िया और मुंज्या के मेकर्स ने ही बनाया है। वहीं इस मूवी की अनाउंसमेंट ‘मुंज्या’ मूवी के क्रेडिट सीन में की गई थी। मूवी में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं ‘स्त्री’ मूवी की तरह ही इसमें भी हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी सीन्स देखने को मिलेंगे।
लाइमलाइट लूटने वाला डायलॉग
मूवी के टीजर में जिस सीन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो नवाजुद्दीन का डायलॉग ही था। टीजर के लास्ट में वो वैंपायर के रूप में एक पेड़ पर बैठे दिखाई देते हैं। इस दौरान आयुष्मान और रश्मिका का एक रोमांटिक सीन भी देखने को मिलता है, जिस पर कमेंट करते हुए नवाज कहते हैं, ‘रुको मत, 75 साल के बाद रोमांटिक सीन देखने को मिल रहा है।’ ये सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: दो ‘ड्रीम गर्ल्स’ के बीच फंसे ‘धर्मेंद्र’, Ayushmann Khurrana ने शेयर की फोटो
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines