दो 'ड्रीम गर्ल्स' के बीच फंसे 'धर्मेंद्र', Ayushmann Khurrana ने शेयर की फोटो

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। एक्टर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर शेयर करते रहते है।

Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana: अभिनेता आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। एक्टर अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर शेयर करते रहते है। हाल ही में आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

इस स्टोरी को शेयर करते हुए एक्टर ने जो कैप्शन लिखा है, वो बेहद प्यारा है और हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन

आयुष्मान ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

दरअसल, हाल ही में आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के साथ नजर आ रहे है। इस फोटो को साझा करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा कि दो ड्रीम गर्ल के बीच पीसे धर्मेंद्र पाजी हैशटैग ड्रीमगर्ल्स। वहीं, अब एक्टर की इस स्टोरी पर यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि आयुष्मान खुराना इसी साल रिलीज हुई ड्रीम गर्ल 2 में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana

हेमा मालिनी के 75वें बर्थडे सेलेब्रशन की है फोटो

वहीं, अगर इस फोटो की बात करें तो ये तस्वीर हेमा मालिनी के 75वें बर्थडे सेलेब्रशन की है, जिसमें आयुष्मान भी शामिल हुए थे। इसके साथ ही बता दें कि हेमा मालिनी को ओरिजनल ड्रीम गर्ल का खिताब मिला है और उन्होंने भी साल 1977 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल में अपना जलवा बिखेरा था। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ये फोटो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इस पर अपने तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

आयुष्मान वर्क फ्रंट

इसके साथ ही अगर आयुष्मान के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्टर को आखिरी बार ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया है। इस फिल्म को दर्शको ने बेहद पसंद किया। साथ ही पूजा के रोल में एक्टर भी लोगों की पहली पसंद रहे। बता दें कि ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे, परेश रावल, अनु कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह और सीमा पाहवा ने अहम रोल प्ले किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ