साउथ सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ 24 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है कि विजय के बेटे जेसन संजय की फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज पर रोक लगा दी गई है. यह मूवी पहले जुलाई के महीने में ही रिलीज होने वाली थी.
‘सिग्मा’ फिल्म की क्यों टली रिलीज डेट?
आपको बता दें कि जेसन फिल्म ‘सिग्मा’ के साथ डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. जेसन संजय की फिल्म ‘सिग्मा’ 31 जुलाई को दस्तक देने वाली थी. लेकिन अब यह मुवी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने वाली है. दरअसल, थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ भी जुलाई में रिलीज होने वाली है. अगर जेसन की मूवी भी रिलीज हुई, तो दोनों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टक्करा जाएगी. हालांकि, अब जेसन की फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज को टाल दिया गया है. जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मेकर्स नहीं चाहते हैं कि विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के साथ क्लैश हो.
यह भी पढ़ें: Super Subbu छोड़िए! Netflix पर देखिए ये 5 कॉमेडी-ड्रामा सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा ट्विस्ट
कब तक के लिए टली ‘सिग्मा’ की रिलीज डेट?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय जेसन की फिल्म ‘सिग्मा’ जुलाई में नहीं रिलीज की जाएगी. दरअसल, इस मूवी की रिलीज डेट अगस्त तक के लिए टाल दी गई है. इस मूवी को लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार किया गया है, जो एक एक्शन थ्रिलर मूवी है. इस फिल्म में संदीप किशन और फारिया अबदुल्ला अहम किरदार में नजर आए हैं. वहीं ‘सिग्मा’ मूवी में संपत राज, राजु सुंदरम और शिव पंडित जैसे कलाकार नजर आए है.
यह भी पढ़ें: Pritam And Pedro से 10 गुना ज्यादा शानदार हैं Jio Hotstar की ये 5 सीरीज, हर कहानी में छिपा है बड़ा राज
‘जन नायकन’ फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज
थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यह मूवी 7 महीने के लंबे इंतजार के बाद थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इतना ही ‘जन नायकन’ फिल्म को ब्रिटेन में बिना काट-छांट के रिलीज किया जाएगा. फिल्म के प्री-सेल की बात करें, तो इस मूवी का 1 करोड़ रुपये से अधिक का टिकट बिक चुका हैं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines