Evil Dead Burn Box Office Report: ‘ईविल डेड बर्न’ के सामने ढेर हुई आलिया की ‘अल्फा’, हॉरर फिल्म ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़
Evil Dead Burn Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड हॉरर फिल्म जलवा बिखेर रही है. यह मूवी दर्शकों का काफी पसंद आ रही है. इस मूवी ने कमाई के मामले में बॉलीवुड की फिल्म अल्फा को पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्म ने आज यानी 13 जुलाई को कितने का कलेक्शन किया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Jul 13, 2026 22:33
Share :
Evil Dead Burn ने कितने का किया कलेक्शन
---विज्ञापन---
भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ के अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ सहीत कई हिंदी सिनेमा की फिल्में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है. लेकिन इसी बीच एक हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी ने कमाई के मामले में आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को भी पीछे छोड़ दिया है.
इस हॉलीवुड फिल्म को दर्शक काफी प्यार और सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो एक हॉरर फिल्म है, जिसका टाइटल ‘ईविल डेड बर्न’ है.
हॉलीवुड फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 3.30 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, इस हॉरर फिल्म को वीकेंड का शानदार फायदा मिला है. फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 4.45 करोड़ रुपये का छापे हैं. वहीं मूवी ने तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. लेकिन ‘ईविल डेड बर्न’ फिल्म मंडे को धीमी पड़ गई है. फिल्म ने चौथे दिन यानी आज 13 जुलाई को 1.49 करोड़ रुपये जुटाए है. इस हॉलीवुड फिल्म ने चार दिनों में 14.14 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
वहीं आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ की बात करें, तो यह मूवी 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ‘अल्फा’ में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आए है. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 13 जुलाई को 11 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अल्फा’ ने 11वें दिन 0.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ‘अल्फा’ ने 11 दिनों में 54.11 करोड़ रुपये कमाए हैं.